1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 80 अंक टूटा, निफ्टी 30 अंक टूटा

शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 80 अंक टूटा, निफ्टी 30 अंक टूटा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 07, 2021 10:27 am IST,  Updated : Sep 07, 2021 10:27 am IST

टीसीएस का शेयर 0.26 प्रतिशत के नुकसान में था। वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स, आईटीसी, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति के शेयर लाभ में कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार की सुस्त...- India TV Hindi
शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 80 अंक टूटा, निफ्टी 30 अंक टूटा  Image Source : AP

मुंबई। विदेशी कोषों की निकासी के बीच इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक तथा टीसीएस के शेयरों में नुकसान से मंगलवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 80 अंक टूट गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 79.69 अंक या 0.14 प्रतिशत के नुकसान के साथ 58,217.22 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.30 अंक या 0.15 प्रतिशत के नुकसान से 17,351.50 अंक पर कारोबार कर रहा था।

एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक करीब एक प्रतिशत टूट गया। सन फार्मा, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और कोटक बैंक के शेयर भी नीचे आए। टीसीएस का शेयर 0.26 प्रतिशत के नुकसान में था। वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स, आईटीसी, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति के शेयर लाभ में कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 166.96 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,296.91 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।

कारोबार के दौरान यह 58,515.85 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया था। वहीं निफ्टी 54.20 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने नए रिकॉर्ड स्तर 17,377.80 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 17,429.55 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा