1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. दिवाली से पहले बाजार में रौनक, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 282 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,900 अंक के पार

दिवाली से पहले बाजार में रौनक, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 282 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,900 अंक के पार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 03, 2021 11:02 am IST,  Updated : Nov 03, 2021 11:14 am IST

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 109.40 अंक या 0.18 प्रतिशत के नुकसान से 60,029.06 अंक पर बंद हुआ था।

दिवाली से पहले बाजार...- India TV Hindi
दिवाली से पहले बाजार में रौनक, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 282 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,900 अंक के पार

मुंबई। दिवाली से पहले शेयर बाजार में भी त्योहार का माहौल दिख रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलएंडटी और इन्फोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 282 अंक की बढ़त के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 282.15 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,311.21 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 84.20 अंक या 0.47 प्रतिशत के लाभ से 17,973.15 अंक पर कारोबार कर रहा था। 

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक दो प्रतिशत चढ़ गया। एलएंडटी, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर सन फार्मा, टाइटन, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में गिरावट थी। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 109.40 अंक या 0.18 प्रतिशत के नुकसान से 60,029.06 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 40.70 अंक या 0.23 प्रतिशत के नुकसान से 17,888.95 अंक रहा था।

रुपया 14 पैसे की बढ़त के साथ 74.54 प्रति डॉलर पर 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे की बढ़त के साथ 74.54 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। आरंभिक सार्वजनिक निर्गमों (आईपीओ) में प्रवाह तथा घरेलू शेयर बाजारों में तेजी से रुपये की धारणा को बल मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजर में रुपया 74.64 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। बाद में यह और मजबूत होकर 74.54 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में यह 14 पैसे की बढ़त है। मंगलवार को रुपया 74.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत टूटकर 94.07 पर आ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा