Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 125 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,800 के पार

शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 125 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,800 के पार

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Jul 30, 2021 10:29 am IST, Updated : Jul 30, 2021 10:29 am IST

बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 125 अंक से अधिक चढ़ गया।

शेयर बाजार में तेजी,...- India TV Paisa
Photo:AP

शेयर बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 125 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,800 के पार 

मुंबई। टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 125 अंक से अधिक चढ़ गया। बेहद उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में दोनों सूचकांक - सेंसेक्स और निफ्टी, हरे और लाल रंग के बीच झूल रहे थे। 

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 125.81 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 52,778.88 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 38.55 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 15,817.00 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक आठ प्रतिशत की बढ़त टेक महिंद्रा में हुई। इसके अलावा एचसीएल टेक, टीसीएस, पावर ग्रिड, एचडीएफसी, डॉ रेड्डी और एमएंडएम भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, एसबीआई, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स में गिरावट हुई। 

पिछले सत्र में, सेंसेक्स 209.36 अंक या 0.40 प्रतिशत चढ़कर 52,653.07 पर बंद हुआ था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 69.05 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 15,778.45 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement