1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 14,750 अंक के पार

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 14,750 अंक के पार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 24, 2021 11:35 am IST,  Updated : Feb 24, 2021 11:35 am IST

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत के बावजूद बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में खरीदारी के बल पर 200 अंक चढ़ गया।

शेयर बाजार में तेजी,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक उछला, निफ्टी 14,750 अंक के पार Image Source : AP

मुंबई। वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत के बावजूद बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में खरीदारी के बल पर 200 अंक चढ़ गया। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 207 अंक यानी 0.42 प्रतिशत बढ़कर 49,958.41 अंक पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 69.35 अंक यानी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 14,777.15 अंक पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एक्सिस बैंक करीब दो प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे ज्यादा लाभ में रहा। इसके साथ ही बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी और अल्ट्रा टेक सीमेंट के शेयरों में भी लाभ दर्ज किया गया। इसके विपरीत टीसीएस, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और टेक महिन्द्रा के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। बीएसई सेंसेक्स पिछले सत्र में 7.09 अंक यानी 0.01 प्रतिशत बढ़कर 49,751.41 अंक और निफ्टी 32.10 अंक यानी 0.22 अंक बढ़कर 14,707.80 अंक पर बंद हुआ था। 

इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध रूप से बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 1,569.04 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांग कांग और दक्षिण कोरिया का सोल तथा जापान का टोक्यो बाजार नकारात्मक दायरे में चल रहे थे। इस बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 0.56 प्रतिशत गिरकर 64.12 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा