1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, जानिए सेंसेक्स निफ्टी का ताजा हाल

वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, जानिए सेंसेक्स निफ्टी का ताजा हाल

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 29, 2021 11:10 am IST,  Updated : Jun 29, 2021 11:24 am IST

वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को सुस्ती के साथ खुले।

वैश्विक संकेतों के...- India TV Hindi
वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, जानिए सेंसेक्स निफ्टी का ताजा हाल

मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख और विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार को सुस्ती के साथ खुले। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 22.82 अंक या 0.04 प्रतिशत बढ़कर 52,758.41 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 7.45 अंक या 0.05 प्रतिशत बढ़कर 15,822.15 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत की बढ़त एशियन पेंट्स में हुई। इसके अलावा पावरग्रिड, एलएंडटी, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक और आईटीसी भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और इंफोसिस लाल निशान में थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 189.45 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 52,735.59 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 45.65 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 15,814.70 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,658.72 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा