1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हफ्ते के पहले दिन बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में 173 अंक उछला सेंसेक्‍स

हफ्ते के पहले दिन बाजार में तेजी, शुरुआती कारोबार में 173 अंक उछला सेंसेक्‍स

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 29, 2018 11:16 am IST,  Updated : Oct 29, 2018 11:16 am IST

पिछले कुछ दिनों में गिरे शेयरों में हुई लिवाली तथा रुपये की मजबूती के बीच सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 173.33 अंक सुधर गया।

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market

पिछले कुछ दिनों में गिरे शेयरों में हुई लिवाली तथा रुपये की मजबूती के बीच सोमवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 173.33 अंक सुधर गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 340.78 अंक गिरकर सात महीने के निचले स्तर 33,349.31 अंक पर बंद हुआ था। हालांकि सोमवार को शुरुआती कारोबार में यह 173.33 अंक यानी 0.52 प्रतिशत मजबूत होकर 33,522.64 अंक पर रहा। 

इंन्‍फ्रा तथा ऑटो सेक्‍टर की अगुआई में कुछ समूहों में तेजी देखने को मिली। बैंकिंग समूह में मिश्रित रुख देखा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 44.25 अंक यानी 0.44 प्रतिशत मजबूत होकर 10,074.25 अंक पर रहा। इस बीच रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे सुधरकर 73.33 रुपये प्रति डॉलर पर रहा। 

एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में जापान का निक्की 0.50 प्रतिशत और ताईवान का शेयर बाजार 0.14 प्रतिशत मजबूती में रहा। हालांकि चीन का शंघाई कंपोजिट 1.47 प्रतिशत और हांग कांग का हैंग सेंग 0.02 प्रतिशत की गिरावट में रहा। अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज शुक्रवार को 1.19 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ था। 

प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 1,356.66 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशक 1,875.89 करोड़ रुपये के शुद्ध लिवाल रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा