1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्‍स 759 और निफ्टी 225 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद, IT और बैंक शेयरों में जमकर हुई बिकवाली

सेंसेक्‍स 759 और निफ्टी 225 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद, IT और बैंक शेयरों में जमकर हुई बिकवाली

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 11, 2018 09:25 am IST,  Updated : Oct 11, 2018 03:51 pm IST

सेंसेक्‍स 759 और निफ्टी 225 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ बंद, IT और बैंक शेयरों में जमकर हुई बिकवाली

Stock Market- India TV Hindi
Stock Market

नई दिल्‍ली। एक दिन की तेजी के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में फ‍िर बड़ी गिरावट आई। गुरुवार को बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्‍स 759.74 अंक या 2.19 प्रतिशत की गिरावट के बाद 34,001.15 अंक पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 225.45 अंक या 2.16 प्रतिशत गिरकर 10,234.65 अंक पर बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार में सेंसेक्‍स की शुरुआत भी आज गिरावट के साथ हुई और यह 1000 अंक की गिरावट के साथ 33,923 पर खुला। हालांकि बाद में निचले स्तर पर कुछ रिकवरी आई और फिलहाल सेंसेक्स 765 प्वाइंट घटकर 33997 पर ट्रेड हो रहा है।  वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 228अंकों की गिरावट के साथ 10,231 पर ट्रेड हो रहा है। नुकसान का अंदाजा सिर्फ इसी से लगा सकते हैं कि महज पांच मिनट में निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपए डूब गए। 

बाजार में इस बड़ी गिरावट के पीछे अमेरिकी और एशियाई बाजारों की कमजोरी को माना जा रहा है। बुधवार को अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार के कारोबार में डाओ जोंस  832 अंक यानी 3.15 फीसदी गिरकर 25,599 के स्तर पर बंद हुआ। यह डाओ जोंस में 8 महीने की सबसे बड़ी गिरावट है। नैस्डैक 316 अंक यानि 4.1 फीसदी गिरकर 7,422 के स्तर पर बंद हुआ है। एसएंडपी 500 इंडेक्स 95 अंक यानि 3.3 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,785.7 के स्तर पर बंद हुआ है।

27 पैसे टूटकर रुपए ने छुआ सबसे निचला स्तर

शेयर मार्केट की इस कमजोरी के पीछे एक प्रमुख कारण रुपए की कमजोरी भी है। गुरुवार को रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 10 पैसे टूटकर 74.30 पर खुला है। हालांकि खुलने के बाद रुपया गिरकर 74.47 के अबतक के सबसे निचले स्तर पहुंच चुका है। वहीं बुधवार को रुपया 74.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा