1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 90 अंकों की बढ़त

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 90 अंकों की बढ़त

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2019 11:37 am IST,  Updated : Mar 29, 2019 11:38 am IST

वैश्विक बाजार से सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई।

SENSEX- India TV Hindi
SENSEX Image Source : PTI

वैश्विक बाजार से सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 89.37 अंक यानी 0.23 प्रतिशत चढ़कर 38,635.09 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 412.84 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। 

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 24.15 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,594.15 अंक पर पहुंच गया। प्राथमिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को 3,594.51 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 2,080.22 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। 

एशियाई बाजारों में कारोबार के दौरान, हांगकांग का हेंगसेंग 0.75 प्रतिशत, कोरिया का कॉस्पी 0.31 प्रतिशत, शंघाई कंपोजिट सूचकांक 2.36 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.95 प्रतिशत की बढ़त पर चल रहा था। वहीं, अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज बृहस्पतिवार को 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा