1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक्‍सपायरी पर शेयर बाजार मे शुरुआती तेजी, सेंसेक्‍स में 170 अंकों की तेजी

एक्‍सपायरी पर शेयर बाजार मे शुरुआती तेजी, सेंसेक्‍स में 170 अंकों की तेजी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 28, 2019 11:34 am IST,  Updated : Mar 28, 2019 11:34 am IST

विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश के बीच आईटी एवं रीयल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में तेजी से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 170 अंक चढ़ गया।

Sensex- India TV Hindi
Sensex

विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश के बीच आईटी एवं रीयल एस्टेट कंपनियों के शेयरों में तेजी से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 170 अंक चढ़ गया। ​बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 171.02 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,303.90 अंक पर पहुंच गया। वहीं , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती दौर में 59.35 अंक यानी 0.52 प्रतिशत बढ़कर 11,504.40 अंक पर पहुंच गया। 

शेयर बाजार के पास मौजूद आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,481.11 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक भी 134.92 करोड़ रुपये के शुद्ध लिवाल रहे। 

एशियाई बाजारों में , हांगकांग का हेंगसेंग शुरुआती कारोबार में 0.09 प्रतिशत , कॉस्पी 0.58 प्रतिशत , शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.26 प्रतिशत और जापान का निक्केई 1.54 प्रतिशत गिरा। वहीं, अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा