1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 67 करोड़ रुपए में बिका चांदी का सिक्का

67 करोड़ रुपए में बिका चांदी का सिक्का

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Apr 10, 2016 02:09 pm IST,  Updated : Apr 10, 2016 02:09 pm IST

अमेरिका में एक चांदी का सिक्का एक करोड़ डॉलर (करीब 67 करोड़ रुपए) में बिका है। ये दुनिया का सबसे महंगा सिक्का है। इसको एक कलेक्टर ने खरीदा है।

67 करोड़ रुपए में बिका फ्लोइंग हेयर सिल्वर डॉलर, ये है दुनिया के सबसे महंगा चांदी का सिक्का- India TV Hindi
67 करोड़ रुपए में बिका फ्लोइंग हेयर सिल्वर डॉलर, ये है दुनिया के सबसे महंगा चांदी का सिक्का

नई दिल्ली। आप अक्सर दिवाली पर चांदी के सिक्के खरीदते हैं और गिफ्ट भी करते हैं। आमतौर पर इनकी कीमत 250 से 11,000 रुपए तक होती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की अमेरिका में एक चांदी का सिक्का एक करोड़ डॉलर (करीब 67 करोड़ रुपए) में बिका है। ये दुनिया का सबसे महंगा सिक्का है। इसको एक कलेक्टर ने खरीदा है।

एक डॉलर की कीमत 67 करोड़ रुपए

दुनिया का सबसे महंगा सिक्का अमेरिका का फ्लोइंग हेयर सिल्वर डॉलर है। द टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक 2013 में एक कलेक्टर ने इसे 1 करोड़ डॉलर में खरीदा है। ये रकम करीब 67 करोड़ रुपए के करीब है। ये सिक्का 1794 में ढले 1758 सिल्वर डॉलर क्वाइन में से एक है।

तस्वीरों में देखिए सबसे महंगा सिक्का

Most valuable coin

Flowing-Hair-dolla_3593424b  IndiaTV Paisa

F58713_z (1)IndiaTV Paisa

Flowing_HAir_Dolla_3593425b  IndiaTV Paisa

picture-2-flowing-hair  IndiaTV Paisa

Flowing-Hair-Half-Dollars-O  IndiaTV Paisa

इस सिक्के को खुद जार्ज वाशिंगटन ने जांचा था

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक काफी एक्सपर्ट मानते हैं कि ये सिक्का अमेरिका में ढला पहला सिक्का था। वहीं, ये भी माना जाता है कि इसे खुद जार्ज वाशिंगटन ने जांचा था। पहला सिक्का होने और क्वालिटी काफी अच्छी होने से इस सिक्के की कीमत इतनी बढ़ गई है। वहीं ये सिक्के सीधे तौर पर अमेरिका की स्वतंत्रता से जुड़े हैं जिसकी वजह से ये सिक्के काफी खास हैं।

करोड़ों की कीमत वाले दूसरे सिक्के

डबल ईगल दुनिया का दूसरा सबसे महंगा सिक्का है। सूदबी की एक नीलामी में ये सिक्का 2012 में 76 लाख डॉलर यानी उस समय 40 करोड़ रुपए में बिका था। वहीं दिसंबर 1343 से लेकर जुलाई 1344 के बीच जारी हुआ एडवर्ड सिक्का 2006 में 68 लाख डॉलर का बिका है। 2006 में ये रकम 32 करोड़ रुपए के बराबर थी। दूसरी ओर 1804 सिल्वर डॉलर कलेक्टर के बीच ये सिक्का किंग ऑफ अमेरिकन क्वाइन के नाम से मशहूर है। जबकि 1913 का लिबर्टी हेड निकेल क्वाइन जनवरी 2010 में हेरिटेज ऑक्शन कंपनी द्वारा एक आक्शन में 37 लाख डॉलर में बिका है जो उस वक्त 17 करोड़ रुपए के बराबर था।

Source: Telegraph

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा