1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 78,128 करोड़ रुपये घटा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीकरण 78,128 करोड़ रुपये घटा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 14, 2020 02:11 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 02:11 pm IST

हफ्ते के दौरान एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज हुई

market this week- India TV Hindi
market this week Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 78,128 करोड़ रुपये की कमी आयी। इसमें सर्वाधिक नुकसान में एचडीएफसी बैंक रहा। शीर्ष 10 कंपनियों में से केवल रिलाययंस इंडस्ट्रीज लि., हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. और एचडीएफसी लाभ में रहीं। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 12 जून को समाप्त कारोबारी सप्ताह में 28,392 करोड़ रुपये लुढ़ककर 5,39,305.38 करोड़ रुपये रहा। भारतीय एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 13,638.89 करोड़ रुपये घटकर 3,05,456.66 करोड़ रुपये रहा। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 11,882.72 करोड़ रुपये कम होकर 2,53,197.91 करोड़ रुपये रहा।

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 8,411.45 करोड़ रुपये घटकर 2,22,918.94 करोड़ रुपये तथा आईटीसी का एमकैप 7,313.87 करोड़ रुपये कम होकर 2,38,469.29 करोड़ रुपये रहा। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 4,961.86 करोड़ रुपये घटकर 2,94,772.86 करोड़ रुपये तथा टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एमकैप 3,527.24 करोड़ रुपये कम होकर 7,64,998.67 करोड़ रुपये रहा।

वहीं दूसरी तरफ आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 5,198.31 करोड़ रुपये बढ़कर 10,07,204.41 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी का मूल्यांकन 4,555.28 करोड़ रुपये बढ़कर 3,10,486.85 करोड़ रुपये रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर लि.का एमकैप 4,464.15 करोड़ रुपये बढ़कर 4,94,862.23 करोड़ रुपये रहा। बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में 506.35 अंक यानी 1.47 प्रतिशत की गिरावट आयी।

बाजार पूंजीकरण के हिसाब से 10 शीर्ष कंपनियों में आरआईएल शीर्ष पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा