1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Upcoming IPOs : पैसा रख लें तैयार, इस हफ्ते आ रहे हैं 9 नए आईपीओ, जानिए डिटेल

Upcoming IPOs : पैसा रख लें तैयार, इस हफ्ते आ रहे हैं 9 नए आईपीओ, जानिए डिटेल

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 25, 2025 09:14 am IST,  Updated : May 25, 2025 09:14 am IST

एगिस लॉजिस्टिक्स की सब्सिडियरी एगिस वोपाक टर्मिनल्स लिमिटेड 11.91 करोड़ इक्विटी शेयरों के पूरी तरह से नए इश्यू के माध्यम से ₹2,800 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है।

आईपीओ मार्केट- India TV Hindi
आईपीओ मार्केट Image Source : FILE

Upcoming IPOs : इस सप्ताह प्राइमरी मार्केट में काफी हलचल देखने को मिलेगी। इस हफ्ते कई पब्लिक इश्यू ओपन होने जा रहे हैं। भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते चार मेनबोर्ड IPO और पांच SME IPO लॉन्च होने जा रहे हैं। इस हफ्ते एगिस वोपाक टर्मिनल्स लिमिटेड (Aegis Vopak Terminals Ltd), श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड (Schloss Bangalore Ltd), प्रॉस्टारम इंफो सिस्टम्स लिमिटेड (Prostarm Info Systems Ltd) और स्कोडा ट्यूब्स लिमिटेड (Scoda Tubes Ltd) जैसी कंपनियां मेनबोर्ड सेगमेंट में अपने आईपीओ लॉन्च करेंगी। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

एगिस वोपाक टर्मिनल्स IPO

एगिस लॉजिस्टिक्स की सब्सिडियरी एगिस वोपाक टर्मिनल्स लिमिटेड 11.91 करोड़ इक्विटी शेयरों के पूरी तरह से नए इश्यू के माध्यम से ₹2,800 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। यह IPO 26 मई, 2025 को खुलेगा और 28 मई, 2025 को बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ में ₹223 से ₹235 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ में एक लॉट 63 शेयरों का है। कंपनी ने अपने पब्लिक इश्यू से पहले एंकर निवेशकों से ₹1,260 करोड़ जुटाए हैं। 

लीला होटल्स IPO (श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड)

ब्रुकफ़ील्ड-समर्थित श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड इक्विटी शेयरों के ₹2,500 करोड़ के नए इश्यू और ₹1,000 करोड़ के ऑफर-फॉर-सेल (OFS) को आईपीओ के रूप में ला रहा है। इसका लक्ष्य IPO के माध्यम से सार्वजनिक बाजारों से लगभग ₹3,500 करोड़ जुटाना है। यह IPO 26 मई, 2025 को खुलेगा और 28 मई, 2025 को बंद होगा।

प्रॉस्टारम इंफो सिस्टम्स IPO

प्रॉस्टारम इंफो सिस्टम्स IPO 27 मई, 2025 को खुलेगा और 29 मई, 2025 को बंद होगा। कंपनी सार्वजनिक बाजारों से 1.60 करोड़ इक्विटी शेयरों के नए इश्यू के माध्यम से ₹168 करोड़ जुटाने का लक्ष्य बना रही है। फर्म ने प्राइस बैंड ₹95 से ₹105 प्रति शेयर तय किया है।

स्कोडा ट्यूब्स IPO

स्कोडा ट्यूब्स का IPO 28 मई, 2025 को खुलेगा और 30 मई, 2025 को बंद होगा। कंपनी भारतीय शेयर बाजार से शेयरों के पूरी तरह से नए इश्यू के माध्यम से ₹275 करोड़ जुटाने का लक्ष्य बना रही है। कंपनी ने सार्वजनिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹130 से ₹140 प्रति शेयर तय की है, 

ये SMEs आईपीओ होंगे लॉन्च

एस्टोनिया लैब्स IPO (Astonea Labs IPO):

स्टोनिया लैब्स 27.90 लाख इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू पेश कर रही है। यह SME IPO मंगलवार, 27 मई, 2025 को बोली लगाने के लिए खुलेगा और गुरुवार, 29 मई, 2025 को बंद होगा। यह इश्यू BSE SME इंडेक्स पर सूचीबद्ध होगा। कंपनी ने IPO के लिए प्राइस बैंड ₹128 से ₹135 तय किया है।

ब्लू वॉटर लॉजिस्टिक्स IPO (Blue Water Logistics IPO):

ब्लू वॉटर लॉजिस्टिक्स 30 लाख इक्विटी शेयरों का पूरी तरह से नया इश्यू पेश कर रही है, जो मंगलवार, 27 मई, 2025 को सार्वजनिक बोली के लिए खुलेगा और गुरुवार, 29 मई, 2025 को बंद होगा। कंपनी ने IPO के लिए प्राइस बैंड ₹132 से ₹235 प्रति शेयर तय किया है।

निकिता पेपर्स IPO (Nikita Papers IPO):

निकिता पेपर्स 64.94 लाख इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू पेश कर रही है। यह आईपीओ 27 मई, 2025 को खुलेगा और 29 मई, 2025 को बंद होगा। कंपनी ने IPO के लिए प्राइस बैंड ₹95 से ₹104 प्रति शेयर तय किया है।

नेपच्यून पेट्रोकेमिकल्स IPO (Neptune Petrochemicals IPO):

नेपच्यून पेट्रोकेमिकल्स 60 लाख शेयरों का एक नया इश्यू पेश कर रही है। यह IPO बुधवार, 28 मई, 2025 को खुलेगा और 30 मई, 2025 को बंद होने वाला है। कंपनी ने IPO के लिए  ₹115 से ₹122 प्रति शेयर तय की है, जिसमें लॉट का आकार प्रति लॉट 1,000 शेयर है। यह IPO NSE SME इंडेक्स पर सूचीबद्ध होगा।

एनआर वंदना टेक्सटाइल IPO (NR Vandana Textile IPO):

एनआर वंदना टेक्सटाइल 61.98 इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू पेश कर रही है। यह सार्वजनिक इश्यू बुधवार, 28 मई, 2025 को खुलेगा और 30 मई, 2025 को बंद होने वाला है। कंपनी ने सार्वजनिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹42 से ₹45 प्रति शेयर तय किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

IPO