1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 ने निवेशकों को कराया भारी नुकसान, सिर्फ इस एक कंपनी में दिया सहारा

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 ने निवेशकों को कराया भारी नुकसान, सिर्फ इस एक कंपनी में दिया सहारा

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Oct 27, 2024 02:07 pm IST,  Updated : Oct 27, 2024 02:07 pm IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.09 लाख करोड़ रुपये घटा। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 41,994.54 करोड़ रुपये घटकर 17,96,726.60 करोड़ रुपये रह गई।

Sensex- India TV Hindi
सेंसेक्स Image Source : FILE

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में भारी गिरावट रही, जिसके चलते सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 2,09,952.26 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,822.46 अंक या 2.24 प्रतिशत के नुकसान में रहा। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ HDFC Bank के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। समीक्षाधीन सप्ताह में हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 44,195.81 करोड़ रुपये घटकर 5,93,870.94 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 41,994.54 करोड़ रुपये घटकर 17,96,726.60 करोड़ रुपये रह गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 35,117.72 करोड़ रुपये घटकर 6,96,655.84 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 24,108.72 करोड़ रुपये घटकर 9,47,598.89 करोड़ रुपये रह गई। 

TCS का बाजार पूंजीकरण 23,137.67 करोड़ घटा 

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 23,137.67 करोड़ रुपये घटकर 14,68,183.73 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 19,797.24 करोड़ रुपये घटकर 5,71,621.67 करोड़ रुपये पर आ गया, जबकि इन्फोसिस का मूल्यांकन 10,629.49 करोड़ रुपये घटकर 7,69,496.61 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 5,690.96 करोड़ रुपये घटकर 6,02,991.33 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक की 5,280.11 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 8,84,911.27 करोड़ रुपये पर आ गई। 

एचडीएफसी बैंक के निवेशकों की हुई कमाई 

इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 46,891.13 करोड़ रुपये बढ़कर 13,29,739.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एसबीआई, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा