1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Aadhar Housing Finance IPO का अलॉटमेंट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Aadhar Housing Finance IPO का अलॉटमेंट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

 Published : May 14, 2024 11:07 am IST,  Updated : May 14, 2024 11:28 am IST

आधार हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ की लिस्टिंग 15 मई 2024 को निर्धारित है। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन 8 मई को ओपन की थी और 10 मई को बंद किया था। आईपीओ की मेंबरशिप आखिरी दिन 25.49 गुना रही थी।

रिफंड प्रक्रिया मंगलवार, 14 मई से शुरू होगी। - India TV Hindi
रिफंड प्रक्रिया मंगलवार, 14 मई से शुरू होगी। Image Source : FILE

अगर आपने आधार हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन लिया था तो आपके लिए जरूरी खबर है। आधार हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ शेयर अलॉटमेंट को आखिरी रूप दे दिया गया है। आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको रजिस्ट्रार यानी केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक करना होगा। आपको पता चल सकेगा कि आपको शेयर मिले या नहीं। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन 8 मई को ओपन की थी और 10 मई को बंद किया था। सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन खुदरा और गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) दोनों से इश्यू के लिए पॉजिटिव डिमांड थी।

लिस्टिंग 15 मई 2024 को निर्धारित

खबर के मुताबिक, आधार हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ की मेंबरशिप आखिरी दिन 25.49 गुना रही थी। खबर के मुताबिक,  जिन आवेदकों को शेयर नहीं मिले उनकी रिफंड प्रक्रिया कंपनी द्वारा शुरू कर दी जाएगी।  रिफंड प्रक्रिया मंगलवार, 14 मई से शुरू होगी। किसी व्यक्ति के डीमैट खाते में वे शेयर शामिल किए जाएंगे जो उन्हें अलॉट किए गए हैं। आधार हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ की लिस्टिंग 15 मई 2024 को निर्धारित है। अगर आपने आधार हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ के लिए अप्लाई किया है, तो आप आज आईपीओ रजिस्ट्रार, केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की वेबसाइट पर आधार हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ अलॉमेंट स्टेटस  ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

ऐसे ऑनसलाइन चेक करें स्टेटस

  • सबसे पहले आधार हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ अलॉटमेंट लिंक - https://ris.kfintech.com/ipostatus/ पर जाएं।
  • जब आप उपरोक्त लिंक पर क्लिक करेंगे, तो आपको पांच लिंक दिखाई देंगे जो आपको स्टेटस देखने की परमिशन देते हैं।
  • दिख रहे पांच यूआरएल (लिंक) में से एक पर क्लिक करने के बाद, Select IPO सेक्शन में ड्रॉप-डाउन बॉक्स से आधार हाउसिंग फाइनेंस आईपीओ सलेक्ट करें
  • अब स्टेटस जांचने के लिए पैन, डीमैट खाता या एप्लिकेशन नंबर डालें।
  • अगर आप यह विकल्प चुनते हैं तो पहले एप्लिकेशन नंबर डालें, उसके बाद कैप्चा कोड डालें। फिर Submit दबाएं। अगर आप डीमैट खाता चुनते हैं, तो कैप्चा कोड के साथ अपने खाते की जानकारी दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें। तीसरे विकल्प पैन पर जाने के लिए कैप्चा कोड और पैन नंबर डालें और Submit करें। अपना स्टेटस देख सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा