1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लुढ़कते शेयर बाजार में भी एयरटेल और ITC ने निवेशकों को कराया मुनाफा, रिलायंस और ICICI ने दिया जोर का झटका

लुढ़कते शेयर बाजार में भी एयरटेल और ITC ने निवेशकों को कराया मुनाफा, रिलायंस और ICICI ने दिया जोर का झटका

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Mar 12, 2023 12:39 pm IST,  Updated : Mar 12, 2023 12:39 pm IST

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में रिलायंस का स्थान बरकरार रहा। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, आईटीसी, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : FILE

शेयर बाजारों में गिरावट के रुख के बीच देश की दस सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का संयुक्त रूप से मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1,03,732.39 करोड़ रुपये घट हो गया जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके चलते इन कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को भारी नुकसान हुआ। वहीं, भारती एयरटेल और आईटीसी को छोड़कर बाकी की आठ कंपनियों की बाजार हैसियत घटी है। यानी एयरटेल और आईटीसी में निवेश करने वाले निवेशक लुढ़कते बाजार में भी फायदे में रहें। शीर्ष दस कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे ज्यादा नुकसान में रही। उसका बाजार मूल्यांकन 41,878.37 करोड़ रुपये घटकर 15,71,724.26 करोड़ रुपये रह गया। पिछले सप्ताह बीएसई के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स में 673.84 अंक यानी 1.12 प्रतिशत की गिरावट रही। 

आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप इतना घटा 

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 18,134.73 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,88,379.98 करोड़ रुपये रही। एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 15,007.38 करोड़ रुपये घटकर 8,86,300.20 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का 12,360.59 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,88,399.39 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी का मूल्यांकन 6,893.18 करोड़ रुपये घटकर 4,77,524.24 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस का मूल्यांकन 4,281.09 करोड़ रुपये घटकर 12,18,848.31 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस की बाजार हैसियत 3,555.83 करोड़ रुपये घटकर 6,19,155.97 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर की 1,621.22 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,78,739.57 करोड़ रुपये हो गई। 

एयरटेल और आईटीसी के मार्केट कैप में उछाल 

दूसरी तरफ भारती एयरटेल फायदे में रही और उसका बाजार पूंजीकरण 5,071.99 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 4,31,230.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईटीसी का मूल्यांकन भी 4,036.2 करोड़ रुपये बढ़कर 4,81,922.33 करोड़ रुपये पर आ गया। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में रिलायंस का स्थान बरकरार रहा। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, आईटीसी, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा