1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. भारती एयरटेल के मार्केट कैप में ₹52,433 करोड़ की बंपर बढ़ोतरी, TCS को हुआ ₹12,699 करोड़ का नुकसान

भारती एयरटेल के मार्केट कैप में ₹52,433 करोड़ की बंपर बढ़ोतरी, TCS को हुआ ₹12,699 करोड़ का नुकसान

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 21, 2026 02:56 pm IST,  Updated : Jun 21, 2026 02:56 pm IST

पिछले सप्ताह टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 52,432.67 करोड़ रुपये बढ़कर 11,62,963.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

market cap, market capitalisation, bharti airtel, tcs, reliance industries- India TV Hindi
भारती एयरटेल के मार्केट कैप में ₹52,433 करोड़ की बंपर बढ़ोतरी Image Source : PTI

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के बाद शेयर बाजारों में लौटी तेजी से सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते कुल 2.15 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,274.95 अंक यानी 1.68 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ था। इस दौरान, भारती एयरटेल, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो (L&T), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में तेजी देखने को मिली। जबकि, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई।

भारती एयरटेल के मार्केट कैप में ₹52,433 करोड़ की बंपर बढ़ोतरी

पिछले सप्ताह टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 52,432.67 करोड़ रुपये बढ़कर 11,62,963.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय जीवन बीमा निगम का मार्केट कैप 51,675.23 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,726.30 करोड़ रुपये हो गया। इसी तरह, बजाज फाइनेंस की मार्केट वैल्यू भी 26,553.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,98,501.25 करोड़ रुपये हो गई। जबकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज की वैल्यूएशन 22,464.02 करोड़ रुपये बढ़कर 17,71,882.96 करोड़ रुपये हो गई। 

आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में मामूली बढ़ोतरी

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का मार्केट कैप 21,929.12 करोड़ रुपये बढ़कर 5,79,126.95 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक की मार्केट वैल्यूएशन 16,753.57 करोड़ रुपये बढ़कर 9,55,415.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 11,948.72 करोड़ रुपये बढ़कर 12,01,263.14 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की वैल्यूएशन 6,661.10 करोड़ रुपये बढ़कर 5,15,946.75 करोड़ रुपये रही और आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 4,724.22 करोड़ रुपये बढ़कर 9,66,021.99 करोड़ रुपये हो गया। 

TCS को हुआ ₹12,699 करोड़ का नुकसान

वहीं दूसरी ओर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मार्केट कैप 12,699.49 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 7,69,350.13 करोड़ रुपये पर आ गया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमशः एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा। 

ये भी पढ़ें-

India-UK FTA: ब्रिटेन के EV मार्केट पर भारतीय ऑटो कंपनियों की नजर- प्लानिंग में जुटीं टाटा, महिंद्रा, मारुति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा