1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. IT स्टाॅक्स में 50% तक की आई बड़ी गिरावट, क्या निवेश का सुनहरा मौका या अभी करें इंतजार, जानें क्या सही

IT स्टाॅक्स में 50% तक की आई बड़ी गिरावट, क्या निवेश का सुनहरा मौका या अभी करें इंतजार, जानें क्या सही

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 20, 2023 12:45 pm IST,  Updated : Apr 20, 2023 12:45 pm IST

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि आईटी स्टाॅक्स में यह गिरावट अमेरिका समेत यूरोपीया देशों में सुस्ती के कारण आई है। आईटी कंपनियों का बड़ा कारोबार विदेशी देशों से आता है।

आईटी स्टाॅक्स - India TV Hindi
आईटी स्टाॅक्स Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सेंसेक्स 60 हजार और निफ्टी 17 से 18 हजार के बीच झूल रहा है। हालांकि, कई सेक्टर ऐसे हैं, जिनकी जबरदस्त पिटाई हुई है। उनमें से एक है आईटी सेक्टर, जिनमें शामिल कंपनियों के स्टाॅक्स में 50% तक की बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में बड़ा सवाल कि क्या इन स्टाॅक्स में निवेश करने का सही समय या अभी और इंतजार करना सही होगा। आइए, जातने हैं कि शेयर मार्केट की क्या है इस पर राय।

आईटी स्टाॅक्स  आॅल टाइम हाई से कितने गिरे
Wipro  50%
Mphasis  51%
COFORGE LIMITED  34%
HCL Tech  23%
Infosys  35%
LTIMindtree  43%
Persistent  15%
TCS  23%
Tech Mahindra  44%

लंबी अवधि के निवेशक तो लगाएं पैसा

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि आईटी स्टाॅक्स में यह गिरावट अमेरिका समेत यूरोपीया देशों में सुस्ती के कारण आई है। आईटी कंपनियों का बड़ा कारोबार विदेशी देशों से आता है। वैश्विक अर्थव्यवस्था अभी मंदी के दौर से गुजर रहा है। इसके चलते इन आईटी कंपनियों के स्टाॅक्स में बड़ी बिकवाली देखने को मिली है। ऐसे में शाॅर्ट टर्म में अभी निवेश की सलाह नहीं दी जाती है। हां, जो निवेशक लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। वो थोड़े-थोड़े पैसे लगाकर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। जैसे-जैसे स्टाॅक नीचे जाए, अपने पोर्टफोलियों में एड करते जाएं। एक बात का जरूर ख्याल रखें कि निवेश सिर्फ अच्छी कंपनियों के स्टाॅक्स में ही करें। लंबी अवधि में अच्छी कमाई होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा