1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Reliance को बंपर मुनाफा लेकिन फिर भी निवेशकों को लगी 1.14 लाख करोड़ की चपत, जानिए क्यों

Reliance को बंपर मुनाफा लेकिन फिर भी निवेशकों को लगी 1.14 लाख करोड़ की चपत, जानिए क्यों

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 08, 2022 11:46 am IST,  Updated : May 08, 2022 11:46 am IST

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,85,251.65 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

Reliance Industries - India TV Hindi
Reliance Industries  Image Source : FILE

Highlights

  • रिलायंस का बाजार पूंजीकरण घटकर 17,73,196 करोड़ रुपये पर आ गया
  • टीसीएस का बाजार मूल्यांकन टूटकर 12,56,152.34 करोड़ रुपये रह गया
  • शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही

Reliance इंडस्ट्रीज (आरआईएल) का लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 24.5% बढ़कर 16,203 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस ने शुक्रवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। वैसे कंपनी के दमदार रिजल्ट का अनुमान पहले से लगाया जा रहा था लेकिन फिर भी इसके निवेशकों को बीते हफ्ते भारी नुकसान उठाना पड़ा। दरअसल, सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2,85,251.65 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,14,767.5 करोड़ रुपये के नुकसान से 17,73,196.68 करोड़ रुपये पर आ गया। 

टीसीएस को भी लगा तगड़ा झटका 

सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज ही रही। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 42,847.49 करोड़ रुपये टूटकर 12,56,152.34 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 36,984.46 करोड़ रुपये के नुकसान से 7,31,068.41 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 20,558.92 करोड़ रुपये घटकर 5,05,068.14 करोड़ रुपये रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 16,625.96 करोड़ रुपये टूटकर 5,00,136.52 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल का 16,091.64 करोड़ रुपये के नुकसान से 3,90,153.62 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी के मूल्यांकन में 13,924.03 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 3,90,045.06 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत 10,843.4 करोड़ रुपये घटकर 4,32,263.56 करोड़ रुपये रह गई। 

इंफोसिस ने फिर निवेशकों को निराश किया 

इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 10,285.69 करोड़ रुपये घटकर 6,49,302.28 करोड़ रुपये रह गया। अडाणी ग्रीन एनर्जी की बाजार हैसियत 2,322.56 करोड़ रुपये घटकर 4,49,255.28 करोड़ रुपये पर आ गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, अडाणी ग्रीन एनर्जी, एसबीआई, भारती एयरटेल और एचडीएफसी का स्थान रहा। गौरतलब है कि बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,225.29 अंक या 3.89 प्रतिशत और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 691.30 अंक या 4.04 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा