1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कार्लाइल ग्रुप समर्थित हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लाएगी IPO, इतने हजार करोड़ मार्केट से जुटाने की तैयारी

कार्लाइल ग्रुप समर्थित हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लाएगी IPO, इतने हजार करोड़ मार्केट से जुटाने की तैयारी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Sep 07, 2024 02:32 pm IST,  Updated : Sep 07, 2024 02:32 pm IST

कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, कंपनी अपने प्रतिस्पर्धियों में पर्सिस्टेंट सिस्टम्स लिमिटेड, एलटीआईमाइंडट्री लिमिटेड, कोफोर्ज लिमिटेड और एमफैसिस लिमिटेड जैसी आईटी मिडकैप कंपनियों को शामिल करती है।

IPO- India TV Hindi
आईपीओ Image Source : FILE

प्रमुख निजी इक्विटी कंपनी कार्लाइल समूह समर्थित हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने 9,950 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास आरंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं। शुक्रवार को दाखिल आरंभिक दस्तावेजों (डीआरएचपी) के अनुसार, मुंबई में मुख्यालय वाली कंपनी की आरंभिक शेयर बिक्री पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) है। कार्लाइल ग्रुप के तहत आने वाले प्रवर्तक सीए मैग्नम होल्डिंग्स द्वारा अपनी हिस्सेदारी बेची जाएगी। 

मैग्नम होल्डिंग्स की 95.03 प्रतिशत हिस्सेदारी

आईटी कंपनी में सीए मैग्नम होल्डिंग्स की 95.03 प्रतिशत हिस्सेदारी है। चूंकि यह संपूर्ण निर्गम एक ओएफएस है, इसलिए आईपीओ से प्राप्त समस्त राशि कंपनी के बजाय सीधे विक्रेता शेयरधारक को जाएगी। कंपनी ने कहा कि इसका उद्देश्य शेयर बाजारों पर इक्विटी शेयरों को सूचीबद्ध करने और बेचने वाले शेयरधारकों के लिए ओएफएस का लाभ प्राप्त करना है। 

आईटी सेक्टर की सबसे बड़ी IPO संभव 

अगर इस आईपीओ को मंजूरी मिली तो हेक्सावेयर का आईपीओ देश के सूचना प्रौद्योगिकी सेवा क्षेत्र में दो दशक से भी अधिक बड़ी होगी। इससे पहले पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने 4,713 करोड़ रुपये की आईपीओ लाई थी। कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के अनुसार, कंपनी अपने प्रतिस्पर्धियों में पर्सिस्टेंट सिस्टम्स लिमिटेड, एलटीआईमाइंडट्री लिमिटेड, कोफोर्ज लिमिटेड और एमफैसिस लिमिटेड जैसी आईटी मिडकैप कंपनियों को शामिल करती है। 

DRHP के अनुसार,  कंपनी एक वैश्विक डिजिटल और प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी हैं, जिसके मूल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता ("AI") है। हम अपने व्यवसाय को छह ऑपरेटिंग सेगमेंट के माध्यम से प्रबंधित करते हैं, जो हमारे द्वारा सेवा प्रदान किए जाने वाले उद्योगों पर आधारित हैं: वित्तीय सेवाएं, स्वास्थ्य सेवा और बीमा, विनिर्माण और उपभोक्ता, हाई-टेक और पेशेवर सेवाएं, बैंकिंग, यात्रा और परिवहन। हमारी पेशकश में पांच व्यापक सेवाएँ शामिल हैं: डिजाइन और निर्माण, सुरक्षित और चलाना, डेटा और AI, अनुकूलन और क्लाउड सेवाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा