1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: फेस्टिवल में सोने ने लगाई छलांग, चांदी में दिखा ये रुझान, जानें प्रति 10 ग्राम गोल्ड के दाम

Gold Rate Today: फेस्टिवल में सोने ने लगाई छलांग, चांदी में दिखा ये रुझान, जानें प्रति 10 ग्राम गोल्ड के दाम

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : Oct 04, 2024 10:18 am IST,  Updated : Oct 04, 2024 10:43 am IST

सोने का भाव फेस्टिवल सीजन में तेज डिमांड के चलते बढ़त बनाए रख सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत पर भू-राजनितिक तनाव का असर आने वाले समय में देखने को मिल सकता है।

18 कैरेट सोने के दाम 80 रुपये तेज होकर ₹58,170 प्रति 10 ग्राम हो गए। - India TV Hindi
18 कैरेट सोने के दाम 80 रुपये तेज होकर ₹58,170 प्रति 10 ग्राम हो गए। Image Source : FILE

सोने की कीमत में शुक्रवार को फिर तेजी देखने को मिली। फेस्टिवल डिमांड, भू-राजनीतिक तनाव और दूसरी वजहों से सोने के दाम में तेजी का रुझान देखा गया। बहुमूल्य धातुओं में लगातार चमक बढ़ती जा रही है। goodeturns के मुताबिक, भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 4 अक्टूबर को बीते सत्र के मुकाबले 110 रुपये बढ़कर ₹77,560 प्रति 10 ग्राम हो गया। इसी तरह, 22 कैरेट सोने का भाव भी बीते सत्र की तुलना में 100 रुपये महंगा होकर ₹71,100 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह, 18 कैरेट सोने के दाम 80 रुपये तेज होकर ₹58,170 प्रति 10 ग्राम हो गए। चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है। चांदी अपने पूर्व के लेवल यानी ₹95,000 प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है।

प्रमुख शहरों में आज सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)

शहर            22 कैरेट        24 कैरेट

चेन्नई         ₹71,100         ₹ 77,560
मुंबई         ₹71,100         ₹ 77,560
दिल्ली         ₹71,250          ₹ 77,710
कोलकाता         ₹71,100          ₹ 77,560
बैंगलोर         ₹71,100          ₹ 77,560
हैदराबाद         ₹71,100         ₹ 77,560
केरल         ₹71,100         ₹ 77,560  
पुणे             ₹71,100         ₹ 77,560
वडोदरा         ₹71,150         ₹ 77,610
अहमदाबाद     ₹71,150         ₹ 77,610
जयपुर         ₹71,250         ₹ 77,710
लखनऊ         ₹71,250         ₹ 77,710  
कोयंबटूर         ₹71,100         ₹ 77,560
मदुरै             ₹71,100         ₹ 77,560  
विजयवाड़ा     ₹71,100         ₹ 77,560
पटना         ₹71,150         ₹ 77,610  
नागपुर         ₹71,100         ₹ 77,560
चंडीगढ़         ₹71,250         ₹ 77,710
सूरत         ₹71,150         ₹ 77,610
भुवनेश्वर         ₹71,100         ₹ 77,560

MCX पर क्या दिखा ट्रेंड

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को 5 दिसंबर के लिए सोने का वायदा भाव सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर 0.17% की तेजी के साथ ₹76,370 प्रति 10 ग्राम देखा गया। इसी तरह, 5 दिसंबर के लिए चांदी का वायदा भाव 0.29% की उछाल के साथ ₹93,249 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। 

10 दिनों में सोने का भाव 1100 रुपये बढ़ा

goodeturns के मुताबिक, भारत में सोने के भाव में बीते 10 दिनों में 1100 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 24 सितंबर 2024 को 22 कैरेट सोने का दाम 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज 71,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा