1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. CNG-PNG हो सकती है महंगी, सरकार ने बढ़ाए घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम

CNG-PNG हो सकती है महंगी, सरकार ने बढ़ाए घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम

 Published : Sep 30, 2023 04:33 pm IST,  Updated : Sep 30, 2023 04:44 pm IST

घरेलू प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ने से गैस डिस्ट्रीब्यशशन कंपनियों पर दबाव बढ़ेगा और हो सकता है कि इससे आपको सीएनजी और पीएनजी के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

घरेलू प्राकृतिक गैस- India TV Hindi
घरेलू प्राकृतिक गैस Image Source : PTI

देश में आने वाले दिनों में आपको सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) पर ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। दरअसल,सरकार ने घरेलू प्राकृतिक गैस या घरेलू नेचुरल गैस की कीमत में 1 अक्टूबर 2023 से कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। सरकार ने अक्टूबर महीने के लिए घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमतें (domestic natural gas price) $8.60/mmBtu (मीट्रिक मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट) से बढ़ाकर $9.20/mmBtu कर दी है। यह कीमत 31 अक्टूबर 2023 तक के लिए वैलिड होगा। आईएएनएस की खबर के मुताबिक, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को इस बारे में शनिवार को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। 

लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी

खबर के मुताबिक,घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत (domestic natural gas price) में लगातार दूसरे महीने बढ़ोतरी हुई है। सितंबर में कीमतें $7.85/mmBtu से बढ़कर $8.60/mmBtu कर दी गई थी। अब, अक्टूबर के लिए कीमतें $8.60/mmBtu से बढ़ाकर $9.20/mmBtu कर दी गई हैं।

नए फॉर्मूले का हुआ है इस्तेमाल
गैस की कीमत (domestic natural gas price) को नए फॉर्मूले के मुताबिक एडजस्ट किया गया है। इसमें घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत को कच्चे तेल के भारतीय बास्‍केट की मौजूदा कीमत से जोड़ा गया है। इससे पहले की बात करें तो यह चार प्रमुख वैश्विक गैस व्यापार केंद्रों की कीमतों पर आधारित था। अक्टूबर 2022 में सरकार द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर नया मूल्य निर्धारण तंत्र पेश किया गया था। इस नए फॉर्मूले के तहत घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमत में हर महीने बदलाव किया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा