1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 289 अंक उछलकर 65,365 के पार निकला, जियो फाइनेंशियल में बंपर उछाल

शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 289 अंक उछलकर 65,365 के पार निकला, जियो फाइनेंशियल में बंपर उछाल

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 30, 2023 09:28 am IST,  Updated : Aug 30, 2023 11:28 am IST

सेक्स 289.51 अंक उछलकर 65,365.33 अंक पर पहुंच गया है। वहीं, एनएसई निफ्टी 82.95 अंकों की तेजी के साथ 19,425.60 अंक पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार- India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : PTI

शेयर बाजार में शानदार तेजी का दौर जारी है। बुधवार के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 289.51 अंक उछलकर 65,365.33 अंक पर पहुंच गया है। वहीं, एनएसई निफ्टी 82.95 अंकों की तेजी के साथ 19,425.60 अंक पर कारोबार कर रहा है। जियो फाइनेंशियल के शेयर में शानदार तेजी लौट आई है। शेयर 4.94% की तेज से 232.60 रुपये पर पहुंच गया है। 

सेंसेक्स में शामिल शेयरों का शुरुआती हीटमैप

Sensex
Image Source : BSEसेंसेक्स

सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर लाभ में

सेंसेक्स के ज्यादातर शेयर लाभ में थे। लाभ में कारोबार करने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं। अन्य एशियाई बाजारों में भी बढ़त का रुख था। जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग मामूली बढ़त में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को यूरोपीय और अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 61.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा