1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. बीते हफ्ते HDFC Bank और LIC को सबसे अधिक नुकसान, एयरटेल को हुआ फायदा, जानिए टॉप-10 कंपनियों का हाल

बीते हफ्ते HDFC Bank और LIC को सबसे अधिक नुकसान, एयरटेल को हुआ फायदा, जानिए टॉप-10 कंपनियों का हाल

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 28, 2024 02:57 pm IST,  Updated : Jan 28, 2024 02:57 pm IST

बीते हफ्ते एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 32,661.45 करोड़ रुपये घटकर 10,90,001.31 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 20,727.87 करोड़ रुपये बढ़कर 6,52,407.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की टॉप-10...- India TV Hindi
सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियां Image Source : FILE

सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात का कुल बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 1.16 लाख करोड़ रुपये घट गया। सबसे अधिक नुकसान एचडीएफसी बैंक को हुआ। कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 982.56 अंक या 1.37 प्रतिशत के नुकसान में रहा। टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एचडीएफसी बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस और भारती एयरटेल की बाजार हैसियत बढ़ गई।

एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक नुकसान

बीते हफ्ते एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 32,661.45 करोड़ रुपये घटकर 10,90,001.31 करोड़ रुपये रह गया। एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 20,682.74 करोड़ रुपये घटकर 5,71,337.04 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 19,173.43 करोड़ रुपये घटकर 13,93,439.94 करोड़ रुपये और एसबीआई का पूंजीकरण 16,599.77 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,46,989.47 करोड़ रुपये रह गया।

आईटीसी को 15,908.1 करोड़ का नुकसान

आईटीसी की बाजार हैसियत 15,908.1 करोड़ रुपये घटकर 5,68,262.28 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर की 9,210.4 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,70,974.17 करोड़ रुपये रह गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में 1,928.22 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 18,33,737.60 करोड़ रुपये पर आ गया। 

एयरटेल को 20,727.87 करोड़ का फायदा

इस रुख के उलट भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 20,727.87 करोड़ रुपये बढ़कर 6,52,407.83 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस ने 9,151.75 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका मूल्यांकन 6,93,457.65 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 1,137.37 करोड़ रुपये बढ़कर 7,08,511.16 करोड़ रुपये हो गई।

ये हैं टॉप-10 कंपनियां

टॉप-10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और एसबीआई का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा