1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. HDFC Bank Q4 Result : देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक का मुनाफा बढ़कर हुआ ₹17,622 करोड़, जानिए शेयर का हाल

HDFC Bank Q4 Result : देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक का मुनाफा बढ़कर हुआ ₹17,622 करोड़, जानिए शेयर का हाल

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 20, 2024 06:12 pm IST,  Updated : Apr 20, 2024 06:13 pm IST

एचडीएफसी बैंक का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 2.11 फीसदी बढ़कर 17,622.38 करोड़ रुपये हो गया है।

hdfc bank - India TV Hindi
hdfc bank Image Source : REUTERS

HDFC Bank Q4 Result : देश में प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 2.11 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 17,622.38 करोड़ रुपये रहा। बीते वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 17,257.87 करोड़ रुपये रहा था। एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को बताया कि एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 16,511.85 करोड़ रुपये रहा, जो दिसंबर तिमाही में 16,372.54 करोड़ रुपये था।

29,080 करोड़ रहा शुद्ध ब्याज

बैंक ने पिछले साल जुलाई में अपनी होम लोन फोकस्ड मूल कंपनी एचडीएफसी का विलय कर लिया था। समीक्षाधीन तिमाही में इसकी मूल शुद्ध ब्याज आय बढ़कर 29,080 करोड़ रुपये हो गई। जबकि अन्य आय बढ़कर 18,170 करोड़ रुपये हो गईं। बैंक ने कुल संपत्ति पर अपना मुख्य शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.44 प्रतिशत बताया है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात 1.24 प्रतिशत पर आ गया है।

एचडीएफसी बैंक के शेयर में तेजी

इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एचडीएफसी बैंक का शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर यह शेयर 2.46 फीसदी या 36.70 रुपये की बढ़त के साथ 1531.30 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर का 52 वीक हाई 1757.80 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 1363.45 रुपये है। बैंक का कुल मार्केट कैप बीएसई पर 11,63,314.93 करोड़ रुपये था। यह एक रुपये फेस वैल्यू वाला शेयर है। इसका ईपीएस (TTM) 21.58 है। वहीं, पीई 17.87 है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा