Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ऐसा ही चलता रहा तो सड़क पर आ जाएंगे निवेशक! शेयर मार्केट में आज फिर 5.35 लाख करोड़ रुपये डूबे

ऐसा ही चलता रहा तो सड़क पर आ जाएंगे निवेशक! शेयर मार्केट में आज फिर 5.35 लाख करोड़ रुपये डूबे

Written By: Sunil Chaurasia Published : Nov 21, 2024 07:28 pm IST, Updated : Nov 21, 2024 07:28 pm IST

27 सितंबर को सेंसेक्स 85,978.25 अंकों पर बंद हुआ था तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 भी 26,277.35 अंकों के अपने ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ था। उसके बाद से बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर बाजार में जारी इस तबाही की वजह से निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूब चुके हैं।

27 सितंबर को अपने लाइफटाइम हाई पर था शेयर मार्केट- India TV Paisa
Photo:AP 27 सितंबर को अपने लाइफटाइम हाई पर था शेयर मार्केट

भारतीय शेयर बाजार में लगभग 2 महीने से जारी बिकवाली के बीच आज एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 422.59 अंकों की गिरावट के साथ 77,155.79 अंकों पर बंद हुआ और निफ्टी 50 भी 168.60 अंकों की गिरावट के साथ 23,349.90 अंकों पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे ज्यादा 13.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 2.64 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.49 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.18 प्रतिशत, आईटीसी 2.18 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.08 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.82 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 1.67 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.46 प्रतिशत, टाइटन 1.39 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.24 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

27 सितंबर को अपने लाइफटाइम हाई पर था शेयर मार्केट

बताते चलें कि 27 सितंबर को सेंसेक्स 85,978.25 अंकों पर बंद हुआ था तो वहीं दूसरी ओर निफ्टी 50 भी 26,277.35 अंकों के अपने ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ था। उसके बाद से बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर बाजार में जारी इस तबाही की वजह से निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये डूब चुके हैं। 27 सितंबर को बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का मार्केट कैप 4,79,10,402.02 करोड़ रुपये था, जो आज की गिरावट के बाद 4,26,55,205.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि ऑल टाइम हाई पर पहुंचने के बाद से बाजार में शुरू हुई गिरावट से अभी तक निवेशकों को कुल 52,55,196.97 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। लेकिन चिंता की बात ये है कि ये गिरावट कब तक जारी रहेगी और निवेशकों को अभी और कितना नुकसान उठाना पड़ेगा।

आज की गिरावट की वजह से निवेशकों के 5.35 लाख करोड़ रुपये डूबे

गुरुवार को दर्ज की गई सिर्फ एक दिन की गिरावट की वजह से निवेशकों के 5.35 लाख करोड़ रुपये डूब गए। आज बीएसई पर लिस्ट कंपनियों का मार्केट कैप 5,35,181.68 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,26,55,205.05 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय शेयर मार्केट में जारी इस बिकवाली में न सिर्फ बड़े निवेशक बल्कि छोटे निवेशकों को भी भारी-भरकम नुकसान हो रहा है। बाजार की इस गिरावट में स्टॉक निवेशकों के साथ-साथ म्यूचुअल फंड्स निवेशकों की भी वेल्थ में लगातार तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement