1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Infosys Q2 Results: 5% के उछाल के साथ 6506 करोड़ रुपये हुआ नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू भी बढ़ा

Infosys Q2 Results: 5% के उछाल के साथ 6506 करोड़ रुपये हुआ नेट प्रॉफिट, रेवेन्यू भी बढ़ा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Oct 18, 2024 06:57 am IST,  Updated : Oct 18, 2024 06:57 am IST

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में इंफोसिस का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 5% बढ़कर 40,986 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, कंपनी ने अपने वित्त वर्ष 2025 के रेवेन्यू गाइडेंस को संशोधित कर 3.75% से 4.5% कर दिया है।

5% बढ़कर 40,986 करोड़ रुपये हुआ इंफोसिस का ऑपरेशनल रेवेन्यू- India TV Hindi
5% बढ़कर 40,986 करोड़ रुपये हुआ इंफोसिस का ऑपरेशनल रेवेन्यू Image Source : REUTERS

Infosys Q2 Results: टीसीएस के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने गुरुवार को अपने वित्तीय नतीजे जारी कर दिए। इंफोसिस ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में उनके नेट प्रॉफिट में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद ये 6506 करोड़ रुपये हो गया। बताते चलें कि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को 6212 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था।

5% बढ़कर 40,986 करोड़ रुपये हुआ इंफोसिस का ऑपरेशनल रेवेन्यू

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में इंफोसिस का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 5% बढ़कर 40,986 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा, कंपनी ने अपने वित्त वर्ष 2025 के रेवेन्यू गाइडेंस को संशोधित कर 3.75% से 4.5% कर दिया है। इंफोसिस ने चालू वित्त वर्ष में मेगा डील में तेजी को ध्यान में रखते हुए रेवेन्यू गाइडेंस में ये बढ़ोतरी की है। इससे पहले, कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 3 से 4% की रेवेन्यू गाइडेंस का दिया था।

गुरुवार को गिरावट के बीच इंफोसिस के शेयरों में आया बड़ा उछाल

शेयर बाजार में इंफोसिस की वित्तीय रिपोर्ट का पॉजिटिव असर देखने को मिला। गुरुवार को जब बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली, ऐसे में इंफोसिस के शेयर 49.60 रुपये (2.58%) की तेजी के साथ 1969.50 रुपये के भाव पर बंद हुए। बताते चलें कि बुधवार को कंपनी के शेयर 1919.90 रुपये के भाव पर बंद हुए थे और गुरुवार को बढ़त के साथ 1930.00 रुपये पर खुले थे, जो इसका इंट्राडे लो था। कल कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों ने 1978.00 रुपये का इंट्राडे हाई टच किया।

52 वीक हाई के काफी करीब पहुंचा इंफोसिस के शेयरों का भाव

इंफोसिस के शेयर का भाव अपने 52 वीक हाई के काफी करीब है। बीएसई के मुताबिक इंफोसिस के शेयरों का 52 वीक हाई 1990.90 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक लो 1352.00 रुपये है। बताते चलें कि देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस का मौजूदा मार्केट कैप 8,17,765.32 करोड़ रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा