1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. IPO है या 'तूफान', 370 रुपये पर पहुंचा GMP का भाव- ग्रे मार्केट में मचा 'बवाल'

IPO है या 'तूफान', 370 रुपये पर पहुंचा GMP का भाव- ग्रे मार्केट में मचा 'बवाल'

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 22, 2024 02:56 pm IST,  Updated : Aug 22, 2024 02:57 pm IST

21 अगस्त को आईपीओ बंद हो चुका है और आज यानी 22 अगस्त को किसी भी समय शेयरों का अलॉटमेंट किया जा सकता है। इसके अलगे दिन, 23 अगस्त को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट किए जा सकते हैं। कंपनी की लिस्टिंग BSE और NSE दोनों पर होगी, शेयरों की लिस्टिंग 26 अगस्त को हो सकती है।

कंपनी की लिस्टिंग BSE और NSE दोनों पर होगी- India TV Hindi
कंपनी की लिस्टिंग BSE और NSE दोनों पर होगी Image Source : FREEPIK

Interarch Building Products IPO GMP Price Today: इंटरार्च बिल्डिंग प्रोडक्ट का आईपीओ पिछले हफ्ते शुक्रवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और इस हफ्ते बुधवार को बंद हो गया। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त समर्थन मिला। इंटरार्च बिल्डिंग प्रोडक्ट के आईपीओ 93.53 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जिसके तहत कंपनी 600.29 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। 

कर्मचारियों को 85 रुपये के डिस्काउंट पर दिए जाएंगे शेयर

कंपनी ने अपने इस आईपीओ के तहत 200 करोड़ रुपये के 22,22,222 नए शेयर जारी किए जाएंगे और ओएफएस के जरिए 400.29 करोड़ रुपये के 44,47,630 शेयर जारी किए जाएंगे। इंटरार्च बिल्डिंग प्रोडक्ट ने अपने आईपीओ के तहत प्रत्येक शेयर के लिए 850 रुपये से 900 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था। कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए हर शेयर पर 85 रुपये का डिस्काउंट देने का ऐलान किया था।

26 अगस्त को हो सकती है कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 

21 अगस्त को आईपीओ बंद हो चुका है और आज यानी 22 अगस्त को किसी भी समय शेयरों का अलॉटमेंट किया जा सकता है। इसके अलगे दिन, 23 अगस्त को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट किए जा सकते हैं। कंपनी की लिस्टिंग BSE और NSE दोनों पर होगी, शेयरों की लिस्टिंग 26 अगस्त को हो सकती है।

कंपनी के शेयरों को लेकर ग्रे मार्केट में मचा हुआ है 'बवाल'

कंपनी के आईपीओ को निवेशकों से मिले तगड़े सपोर्ट के बाद इसे ग्रे मार्केट में भी जबरदस्त  सपोर्ट मिलता हुआ दिख रहा है। आईपीओ के तहत शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम ट्रैक करने वाली वेबसाइटों के मुताबिक इंटरार्च बिल्डिंग प्रोडक्ट के शेयर गुरुवार, 22 अगस्त को करीब 370 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। यानी कंपनी के शेयर आईपीओ के बंद होने के बाद 325 रुपये के जीएमपी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा