1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. ICICI और HDFC Bank के निवेशकों ने जमकर की कमाई, TCS-LIC में लोगों को हुआ नुकसान, जानें डिटेल

ICICI और HDFC Bank के निवेशकों ने जमकर की कमाई, TCS-LIC में लोगों को हुआ नुकसान, जानें डिटेल

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Sep 22, 2024 11:31 am IST,  Updated : Sep 22, 2024 11:32 am IST

आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 63,359.79 करोड़ रुपये बढ़कर 9,44,226.88 करोड़ रुपये हो गया। सबसे अधिक लाभ आईसीआईसीआई बैंक को ही हुआ। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 58,569.52 करोड़ रुपये बढ़कर 13,28,605.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईसीआईसीआई बैंक- India TV Hindi
आईसीआईसीआई बैंक Image Source : REUTERS

सेंसेक्स की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (m-Cap) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,97,734.77 करोड़ रुपये का उछाल आया। सबसे अधिक लाभ आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,653.37 अंक या 1.99 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 1,359.51 अंक या 1.63 प्रतिशत बढ़कर 84,544.31 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। दिन में कारोबार के दौरान यह 1,509.66 अंक या 1.81 प्रतिशत उछलकर 84,694.46 के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था।

ICICI Bank को 63,359 करोड़ का फायदा

बीते सप्ताह आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 63,359.79 करोड़ रुपये बढ़कर 9,44,226.88 करोड़ रुपये हो गया। सबसे अधिक लाभ आईसीआईसीआई बैंक को ही हुआ। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 58,569.52 करोड़ रुपये बढ़कर 13,28,605.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 44,319.91 करोड़ रुपये बढ़कर 9,74,810.11 करोड़ रुपये हो गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 19,384.07 करोड़ रुपये बढ़कर 20,11,544.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 10,725.88 करोड़ रुपये बढ़कर 7,00,084.21 करोड़ रुपये पर और आईटीसी का 1,375.6 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,43,907.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

TCS के m-Cap में गिरावट

इस रुख के उलट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बाजार हैसियत 85,730.59 करोड़ रुपये घटकर 15,50,459.04 करोड़ रुपये रह गई। इन्फोसिस का मूल्यांकन 15,861.16 करोड़ रुपये घटकर 7,91,438.39 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार पूंजीकरण 14,832.12 करोड़ रुपये घटकर 6,39,172.64 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 7,719.79 करोड़ रुपये घटकर 6,97,815.41 करोड़ रुपये पर आ गया।

ये रहीं टॉप-10 कंपनियां

टॉप-10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी और एलआईसी का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा