1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. इन्फोसिस, TCS और HDFC Bank के निवेशकों को लगा जोर का झटका, HUL-LIC ने दिया सहारा

इन्फोसिस, TCS और HDFC Bank के निवेशकों को लगा जोर का झटका, HUL-LIC ने दिया सहारा

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jan 08, 2023 10:51 am IST,  Updated : Jan 08, 2023 10:51 am IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 7,408.2 करोड़ रुपये टूटकर 17,16,571.25 करोड़ रुपये रह गया।

टीसीएस- India TV Hindi
टीसीएस Image Source : PTI (FILE PHOTO)

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,06,991.42 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) तथा एचडीएफसी बैंक को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 940.37 अंक या 1.55 प्रतिशत के नुकसान में रहा। हिंदुस्तान यूनिलीवर और जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को छोड़कर अन्य कंपनियों का बाजार मूल्यांकन बीते सप्ताह घट गया। समीक्षाधीन सप्ताह में इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 25,185.37 करोड़ रुपये घटकर 6,09,687.79 करोड़ रुपये रह गया। सबसे अधिक नुकसान इन्फोसिस को ही हुआ। 

एचडीएफसी बैंक के निवेशकों को इतना हुआ घाटा 

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 18,375.41 करोड़ रुपये के नुकसान से 8,89,130 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस की बाजार हैसियत 17,289.02 करोड़ रुपये घटकर 11,75,287.30 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक की 14,447.69 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 6,07,140.65 करोड़ रुपये रह गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 11,245.01 करोड़ रुपये घटकर 5,36,012.18 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 7,419.45 करोड़ रुपये घटकर 4,74,018.02 करोड़ रुपये रह गई। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी किया मायूस 

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 7,408.2 करोड़ रुपये टूटकर 17,16,571.25 करोड़ रुपये रह गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत में 5,621.27 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,43,356.45 करोड़ रुपये रह गया। इस रुख के उलट एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 14,105.09 करोड़ रुपये के उछाल से 4,47,114.09 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 4,053.05 करोड़ रुपये चढ़कर 6,05,489.67 करोड़ रुपये रहा।

शीर्ष 10 में रिलायंस शीर्ष पर कायम 

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, एलआईसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा