1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. TCS और LIC के निवेशक हुए मालामाल, रिलायंस और HDFC bank ने दिया जोर का झटका

TCS और LIC के निवेशक हुए मालामाल, रिलायंस और HDFC bank ने दिया जोर का झटका

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 21, 2024 01:27 pm IST,  Updated : Jul 21, 2024 01:27 pm IST

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Sensex - India TV Hindi
सेंसेक्स Image Source : FILE

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,10,330.26 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) रहीं। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर टूटने से इन दोनों स्टॉक में निवेश करने वाले निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 85.31 अंक या 0.10 प्रतिशत के लाभ में रहा। सेंसेक्स शुक्रवार को 81,587.76 के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। ‘मुहर्रम’ के मौके पर बुधवार को शेयर बाजार बंद रहे थे। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 42,639.16 करोड़ रुपये बढ़कर 15,56,772.61 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

SBI का मार्केट कैप 26,372 करोड़ बढ़ा 

एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 36,748.23 करोड़ रुपये बढ़कर 7,01,695.24 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 33,569.16 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 7,44,396.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वहीं भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 26,372.23 करोड़ रुपये बढ़कर 7,93,576.49 करोड़ रुपये हो गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 24,494.49 करोड़ रुपये बढ़कर 6,40,651.30 करोड़ रुपये पर और आईटीसी का 19,420.52 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,92,679.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 16,223.03 करोड़ रुपये बढ़कर 8,31,928.39 करोड़ रुपये रहा। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम

आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 10,863.44 करोड़ रुपये बढ़कर 8,78,531.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 56,799.01 करोड़ रुपये घटकर 21,03,829.74 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 13,124.01 करोड़ रुपये घटकर 12,22,701.34 करोड़ रुपये रह गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा