Sunday, February 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. एक शेयर पर एक बोनस शेयर देने जा रही है ये कंपनी, यहां चेक करें रिकॉर्ड डेट

एक शेयर पर एक बोनस शेयर देने जा रही है ये कंपनी, यहां चेक करें रिकॉर्ड डेट

विप्रो ने 17 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करने के साथ ही बोनस शेयर का ऐलान किया था। कंपनी ने 17 अक्टूबर की एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि विप्रो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 1 बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है।

Written By: Sunil Chaurasia
Published : Nov 21, 2024 10:21 pm IST, Updated : Nov 21, 2024 10:21 pm IST
विप्रो ने 17 अक्टूबर को किया था बोनस शेयर का ऐलान- India TV Paisa
Photo:FREEPIK विप्रो ने 17 अक्टूबर को किया था बोनस शेयर का ऐलान

Bonus Share: देश की दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो अपने शेयरहोल्डरों को 1:1 के रेशो में बोनस शेयर देने जा रही है। कंपनी ने इस बारे में गुरुवार, 21 नवंबर को एक एक्सचेंज फाइलिंग में रिकॉर्ड डेट को लेकर अहम जानकारी साझा की। विप्रो ने बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयर के लिए मंगलवार, 3 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। इसका मतलब, विप्रो के शेयर 3 दिसंबर को एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। जो निवेशक 3 दिसंबर को कंपनी के शेयर खरीदेंगे, उन्हें बोनस शेयर का फायदा नहीं मिल पाएगा। बोनस शेयर का फायदा उठाने के लिए निवेशकों के पास 2 दिसंबर तक का मौका है। सोमवार, 2 दिसंबर तक खरीदे गए शेयरों पर कंपनी प्रत्येक शेयर पर बोनस शेयर जारी करेगी।

विप्रो ने 17 अक्टूबर को किया था बोनस शेयर का ऐलान

विप्रो ने 17 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करने के साथ ही बोनस शेयर का ऐलान किया था। कंपनी ने 17 अक्टूबर की एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि विप्रो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 1 बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है। कंपनी ने कहा था कि बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान बाद में किया जाएगा। जिसके बाद आज कंपनी ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट की भी घोषणा कर दी।

गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए आईटी कंपनी के शेयर

बताते चलें कि गुरुवार को विप्रो के शेयर 4.45 रुपये (0.79%) की गिरावट के साथ 557.20 रुपये के भाव पर बंद हुए। कंपनी के शेयर आज गिरावट के साथ 560.05 रुपये के भाव पर खुले थे और कारोबार के दौरान ये 555.30 रुपये के इंट्राडे लो और 567.45 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचा। शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच भी कंपनी के शेयर अपने 52 वीक हाई के करीब हैं। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 583.00 रुपये और 52 वीक लो 393.20 रुपये है। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, विप्रो का मौजूदा मार्केट कैप 2,91,513.36 करोड़ रुपये है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement