1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, रियल्टी और मेटल स्टॉक्स उछले, बैंकिंग शेयर टूटे

लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, रियल्टी और मेटल स्टॉक्स उछले, बैंकिंग शेयर टूटे

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 03, 2025 04:38 pm IST,  Updated : Mar 03, 2025 04:38 pm IST

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट बजाज ऑटो में 2.44 फीसदी, कोल इंडिया में 2.37 फीसदी, रिलायंस में 2.17 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 1.73 फीसदी और एचडीएफसी बैंक में 1.67 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.15 फीसदी या 112 अंक की गिरावट के साथ 73,085 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर और 12 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.02 फीसदी या 5.40 अंक की गिरावट के साथ 22,119 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 शेयर हरे निशान पर और 17 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में आई गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट बजाज ऑटो में 2.44 फीसदी, कोल इंडिया में 2.37 फीसदी, रिलायंस में 2.17 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 1.73 फीसदी और एचडीएफसी बैंक में 1.67 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर बीईएल में 4.57 फीसदी, ग्रेसिम में 3.18 फीसदी, आयशर मोटर्स में 2.94 फीसदी, जेएसडबल्यू स्टील में 2.68 फीसदी और बीपीसीएल में 2.23 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करे, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 1.26 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.19 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.19 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.79 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.18 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.33 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.42 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.88 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.78 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.18 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.80 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.41 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.37 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.10 फीसदी और निफ्टी बैंक में 0.48 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा