Monday, January 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. हेल्थकेयर और FMCG शेयरों में गिरावट से टूटा मार्केट, उधर इन शेयरों में आ गई तेजी

हेल्थकेयर और FMCG शेयरों में गिरावट से टूटा मार्केट, उधर इन शेयरों में आ गई तेजी

गुरुवार को निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में सबसे अधिक 1.75 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। वहीं,निफ्टी एफएमसीजी में 1.08 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Written By: Pawan Jayaswal
Published : Apr 18, 2024 03:56 pm IST, Updated : Apr 18, 2024 03:58 pm IST
शेयर मार्केट- India TV Paisa
Photo:FILE शेयर मार्केट

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.62 फीसदी या 454.69 अंक की गिरावट के साथ 72,488.99 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान पर और 23 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.69 फीसदी या 152 अंक की गिरावट के साथ 21,995.85 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 36 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में आई गिरावट

निफ्टी पैक के शेयरों में गुरुवार को सबसे अधिक गिरावट अपोलो हॉस्पिटल में 3.71 फीसदी, नेस्ले इंडिया में 2.95 फीसदी, टाइटन में 2.94 फीसदी, ओएनजीसी में 2.88 फीसदी और एक्सिस बैंक में 2.48 फीसदी की दर्ज हुई। इससे इतर भारती एयरटेल में 4.03 फीसदी, पावरग्रिड में 2.57 फीसदी, बजाज-ऑटो में 1.61 फीसदी, हिंडाल्को में 1.20 फीसदी और इंफोसिस में 1.06 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो गुरुवार को एक निफ्टी मिडिया (+0.77%) को छोड़कर सभी सूचकांक लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। वहीं, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में सबसे अधिक 1.75 फीसदी गिरावट दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 1.08 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.87 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.84 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.95 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.23 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.31 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.91 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.94 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.53 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.10 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement