1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शुरुआती कारोबार में गिर गया मार्केट, जानिए कौन से शेयर फिसले और कहां आई तेजी

शुरुआती कारोबार में गिर गया मार्केट, जानिए कौन से शेयर फिसले और कहां आई तेजी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 08, 2025 09:58 am IST,  Updated : Jan 08, 2025 09:58 am IST

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी डॉ रेड्डी में 3.58 फीसदी, ओएनजीसी में 2.17 फीसदी, रिलायंस में 1.13 फीसदी, सिप्ला में 0.91 फीसदी और एक्सिस बैंक में 0.68 फीसदी देखने को मिली।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को बढ़त के साथ खुला, लेकिन शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 120 अंक की बढ़त के साथ 78,319 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.33 फीसदी या 258 अंक की गिरावट के साथ 77,984 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान पर और 23 शेयर लाल निशान पर थे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.28 फीसदी या 65 अंक की गिरावट के साथ 23,642 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी के 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान पर, 38 शेयर लाल निशान पर और 1 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी के शेयरों का हाल

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी डॉ रेड्डी में 3.58 फीसदी, ओएनजीसी में 2.17 फीसदी, रिलायंस में 1.13 फीसदी, सिप्ला में 0.91 फीसदी और एक्सिस बैंक में 0.68 फीसदी देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक गिरावट, ट्रेंट में 3.06 फीसदी, श्रीराम फाइनेंस में 2.56 फीसदी, बीईएल में 2.14 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 1.76 फीसदी और टाइटन में 1.47 फीसदी देखने को मिली।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल चूसकांकों की बात करें, तो बुधवार सुबह सबसे अधिक गिरावट निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.98 फीसदी देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.01 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक में -.50 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.06 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.61 फीसदी और निफ्टी फार्मा में 0.17 फीसदी की गिरावट दिखी। इससे इतर निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.09 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.24 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.24 फीसदी की तेजी देखी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा