1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. IT और मेटल शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, उधर FMCG स्टॉक्स लुढ़के

IT और मेटल शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, उधर FMCG स्टॉक्स लुढ़के

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 29, 2025 09:38 am IST,  Updated : May 29, 2025 09:38 am IST

सेंसेक्स पैक के शेयरों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, जोमैटो, सनफार्मा, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, रिलायंस, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक में देखने को मिली।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 279 अंक की बढ़त के साथ 81,591 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 479 अंक की बढ़त के साथ 81,753 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 2 शेयर लाल निशान पर और 28 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.47 फीसदी या 116 अंक की बढ़त लेकर 24,866 पर ट्रेड करता दिखा। इस समय एनएसई पर ट्रेडेड 2312 शेयरों में से 1569 शेयर हरे निशान पर, 673 शेयर लाल निशान पर और 70 शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड करते दिखे।

इन शेयरों में दिखी तेजी

सेंसेक्स पैक के शेयरों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, जोमैटो, सनफार्मा, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, रिलायंस, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक बैंक, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक में देखने को मिली। वहीं, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति और एशियन पेंट के शेयर में गिरावट देखने को मिली।

निफ्टी आईटी में सबसे अधिक तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी आईटी में 1.37 फीसदी देखी गई। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 0.08 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.41 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.66 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.42 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.01 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.15 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.24 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.25 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.28 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.07 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.13 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.05 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.20 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.16 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा