1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, IT शेयरों में बड़ी बिकवाली, बैंकिंग स्टॉक्स उछले

मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, IT शेयरों में बड़ी बिकवाली, बैंकिंग स्टॉक्स उछले

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 12, 2025 09:42 am IST,  Updated : Mar 12, 2025 09:42 am IST

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स में 1.67 फीसदी, भारती एयरटेल में 1.41 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.28 फीसदी, पावरग्रिड में 0.95 फीसदी, बीपीसीएल में 0.81 फीसदी दिखाई दी।

शेयर मार्केट- India TV Hindi
शेयर मार्केट Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज बुधवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 168 अंक की बढ़त लेकर 74,270 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.36 फीसदी या 268 अंक की तेजी के साथ 74,370 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती बाजार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 9 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 0.15 फीसदी या 33 अंक की बढ़त के साथ 22,530 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर और 26 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में रही तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स में 1.67 फीसदी, भारती एयरटेल में 1.41 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.28 फीसदी, पावरग्रिड में 0.95 फीसदी, बीपीसीएल में 0.81 फीसदी दिखाई दी। वहीं, सबसे अधिक गिरावट इन्फोसिस में 3.11 फीसदी, विप्रो में 1.80 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 1.73 फीसदी, टीसीएस में 1.15 फीसदी और एचसीएल टेक में 1 फीसदी देखी जा रही है।

आईटी सेक्टर में सबसे अधिक गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी आईटी में 1.85 फीसदी देखने को मिली है। इसके अलावा निफ्टी एफएमसीजी में 0.37 फीसदी, निफ्टी आईटी में 1.85 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.27 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.33 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.38 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.01 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.37 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.56 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी बैंक में 0.38 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.15 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.38 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.08 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.11 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.42 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.32 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.67 फीसदी की तेजी दिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा