1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिलांयस और TCS का बजा डंका तो ICICI-HDFC की घटी हैसियत, जानिए Top-10 कंपनियां की वीकली रिपोर्ट

रिलांयस और TCS का बजा डंका तो ICICI-HDFC की घटी हैसियत, जानिए Top-10 कंपनियां की वीकली रिपोर्ट

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : May 28, 2023 11:47 am IST,  Updated : May 28, 2023 11:47 am IST

देश की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप एक सप्ताह के भीतर ही 1.5 लाख करोड़ बढ़ गया है। 10 में से 7 कंपनियां प्रॉफिट में रहीं, वहीं फाइनेंस सेक्टर के तीन दिग्गज लुढ़के हैं

Top 10 Companies - India TV Hindi
Top 10 Companies Image Source : FILE

देश की टॉप 10 कंपनियों (Top 10 Companies) के लिए बीता सप्ताह उतार चढ़ाव भरा रहा। मार्केट कैप (market cap) के हिसाब से सेंसेक्स (Sensex) की टॉप 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,51,140.39 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। बीते सप्ताह सबसे तेज बढ़ोत्तरी बाजार के दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और टाटा कंसल्टेंसी  सर्विसेज (TCS) में देखने को मिली। इस हफ्ते तीन कंपनियों का मार्केट कैप घटा है, इसमें एचडीएफसी (HDFC), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और ICICI Bank शामिल हैं। 

ये हैं टॉप 10 कंपनियां

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

7 कंपनियों का बढ़ा मूल्यांकन 

बीते सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 772.01 अंक या 1.25 प्रतिशत के लाभ में रहा। 

यह रहा टॉप 10 कंपनियों का पर्फोर्मेंस

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 43,131.02 करोड़ रुपये बढ़कर 16,95,833.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 39,243.32 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 12,18,098.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • आईटीसी की बाजार हैसियत 29,578.69 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,51,431.15 करोड़ रुपये 
  • इन्फोसिस की 20,171.09 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,46,662.99 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 
  • भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 9,638.58 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,22,848.39 करोड़ रुपये पर 
  • भारती एयरटेल का 6,981.11 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,56,031.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 2,396.58 करोड़ रुपये बढ़कर 6,23,017.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 
  • एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 17,825.74 करोड़ रुपये घटकर 9,02,742.36 करोड़ रुपये रह गया। 
  • एचडीएफसी की बाजार हैसियत 11,382.46 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,88,466.16 करोड़ रुपये रह गई। 
  • आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 2,642.52 करोड़ रुपये घटकर 6,64,553.58 करोड़ रुपये पर आ गया। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा