1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. HDFC Bank और रिलायंस को बंपर फायदा, TCS को नुकसान, पिछले हफ्ते ये रहीं टॉप-10 कंपनियां

HDFC Bank और रिलायंस को बंपर फायदा, TCS को नुकसान, पिछले हफ्ते ये रहीं टॉप-10 कंपनियां

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Dec 31, 2023 12:50 pm IST,  Updated : Dec 31, 2023 12:50 pm IST

बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,133.3 अंक या 1.59 फीसदी के चढ़ा था। सेंसेक्स 28 दिसंबर को 72,484. 34 अंक के अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था। बीते सप्ताह एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक 29,828.84 करोड़ रुपये बढ़कर 12,97,972.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

मार्केट कैप- India TV Hindi
मार्केट कैप Image Source : FILE

सेंसेक्स की टॉप-10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (m-Cap) में पिछले सप्ताह कुल 1,29,899.22 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। बीते कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,133.3 अंक या 1.59 फीसदी के लाभ में रहा। सेंसेक्स 28 दिसंबर को 72,484. 34 अंक के अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया था। क्रिसमस के अवसर पर सोमवार को शेयर बाजार बंद रहे थे। बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इन्फोसिस की बाजार हैसियत घट गई।

एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक फायदा

बीते सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक 29,828.84 करोड़ रुपये बढ़कर 12,97,972.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एलआईसी के बाजार मूल्यांकन में 25,426.49 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 5,27,062.06 करोड़ रुपये रहा। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 24,510.96 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,645.54 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर की 20,735.14 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,25,778.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

रिलायंस को 13,633.07 करोड़ का फायदा

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 13,633.07 करोड़ रुपये बढ़कर 17,48,827.92 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईटीसी का मूल्यांकन 9,164.74 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,76,809.77 करोड़ रुपये हो गया। एसबीआई ने सप्ताह के दौरान 4,730.04 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार पूंजीकरण 5,72,915.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 1,869.94 करोड़ रुपये बढ़कर 6,98,965.47 करोड़ रुपये हो गया।

इन कंपनियों का एमकैप गिरा

इस रुख के उलट टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 11,105.22 करोड़ रुपये घटकर 13,88,591.70 करोड़ रुपये रह गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत में 7,946.24 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,40,351.80 करोड़ रुपये पर आ गई।

टॉप-10 में रहीं ये कंपनियां

टॉप-10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, आईटीसी, एसबीआई और एलआईसी का स्थान रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा