1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. अगले हफ्ते आ रहा इस हेल्थकेयर कंपनी का IPO, जानिए GMP, प्राइस बैंड और कैसा है कंपनी का कारोबार

अगले हफ्ते आ रहा इस हेल्थकेयर कंपनी का IPO, जानिए GMP, प्राइस बैंड और कैसा है कंपनी का कारोबार

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 13, 2024 02:58 pm IST,  Updated : Jan 13, 2024 02:58 pm IST

मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज का आईपीओ 15 जनवरी को खुलेगा और 17 जनवरी को बंद होगा। आईपीओ का प्राइस बैंड ₹397 से ₹418 प्रति शेयर तय किया गया है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 50 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

मेडी असिस्ट आईपीओ- India TV Hindi
मेडी असिस्ट आईपीओ Image Source : FILE

Medi Assist Healthcare IPO : अगले हफ्ते एक हेल्थकेयर कंपनी का आईपीओ लॉन्च हो रहा है। मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज का यह आईपीओ (Medi Assist Healthcare IPO) सोमवार को लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्चिंग से पहले कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, प्रीमियम में गिरावट आई है। ग्रे मार्केट में शनिवार को मेडी असिस्ट का शेयर 50 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अनुसार कंपनी का शेयर स्टॉक एक्सचेंजो पर 11.96 फीसदी के प्रीमियम के साथ 468 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। बुधवार को यह शेयर 86 रुपये के GMP पर ट्रेड करता दिखा था।

क्या है प्राइस बैंड?

मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹397 से ₹418 प्रति शेयर तय किया गया है। यह आईपीओ 15 जनवरी को खुलेगा और 17 जनवरी को बंद होगा। एंकर निवेशकों को आवंटन 12 जनवरी को हो गया है। इस आईपीओ में एक लॉट 35 शेयरों का है और उसके बाद 35 के गुणकों में है। आईपीओ में शेयरों का आवंटन 18 जनवरी को फाइनल हो सकता है। वहीं, शेयरों की लिस्टिंग 22 जनवरी को होने की उम्मीद है। मेडी असिस्ट आईपीओ का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 15% हिस्सा नॉन-इंस्टिट्यूशनल इंस्टिट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए और 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व है।

कैसा है मेडी असिस्ट हेल्थकेयर का कारोबार?

मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज लिमिटेड अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनियों मेडवेन्टेज टीपीए, रक्षा टीपीए और मेडी असिस्ट टीपीए के जरिए इंश्योरेंस कंपनियों को थर्ड-पार्टी एडमिनिस्ट्रेशन सेवाएं प्रदान करती है। यह एक ऐसी कंपनी है, जो बीमा कंपनियों की ओर से हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम्स को संभालती है और नेटवर्क प्रबंधन, पॉलिसी प्रशासन तथा ग्राहक सेवा जैसी सेवाएं प्रदान करती है। अपनी सब्सिडियरीज आईएचएमएस, मेफेयर इंडिया, मेफेयर यूके, मेफेयर ग्रुप होल्डिंग, मेफेयर फिलीपींस और मेफेयर सिंगापुर की मदद से कंपनी अतिरिक्त स्वास्थ्य और सहायक सेवाएं भी प्रदान करती है। इनमें हॉस्पिटलाइजेशन, कॉल सेंटर, कस्टमर रिलेशंस, कॉन्ट्रैक्ट मैनेजमेंट, बिलिंग और क्लेम प्रोसेसिंग सर्विसेज शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा