1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. 5 साल में इस स्टॉक ने दिया 1,173% का शानदार रिटर्न, ₹10 से भाव ₹134 पहुंचा, अब आई ये गुड न्यूज

5 साल में इस स्टॉक ने दिया 1,173% का शानदार रिटर्न, ₹10 से भाव ₹134 पहुंचा, अब आई ये गुड न्यूज

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 16, 2025 02:16 pm IST,  Updated : Jul 16, 2025 02:57 pm IST

क्यूपिड ​पुरुषों और महिलाओं के लिए स्वास्थ्य और पर्सनल केयर प्रोडक्ट, डायग्नोस्टिक किट, सेंट, बाल और शरीर के तेल, और अन्य FMCG उत्पादों बनाने का काम करती है।

Multibagger Stock - India TV Hindi
मल्टीबैगर स्टॉक Image Source : FILE

Multibagger stock: शेयर बाजार का हर निवेशक एक मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में रहता है। अगर पोर्टफोलियो में एक मल्टीबैगर स्टॉक शामिल हो जाए तो सारे नुकसान की भरपाई करा देता है। आज हम आपको ऐसे ही एक मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बता रहे हैं। कंपनी का नाम Cupid Ltd है। इस स्टॉक ने पिछले 5 साल में 1,173% का शानदार रिटर्न दिया है। शेयर का भाव 5 साल में ₹10 से बढ़कर ₹134 पहुंचा गया है। अब कंपनी ने एक और गुड न्यूज दी है। 

जीआईआई हेल्थकेयर इन्वेस्टमेंट में निवेश की घोषणा

क्यूपिड लिमिटेड ने मंगलवार, 15 जुलाई 2025 को बाजार बंद होने के बाद एक्सचेंजों पर घोषणा की कि उसने गल्फ इस्लामिक इन्वेस्टमेंट्स के स्वास्थ्य सेवा-केंद्रित निवेश माध्यम, जीआईआई हेल्थकेयर इन्वेस्टमेंट लिमिटेड में रणनीतिक निवेश को मंजूरी दे दी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया और बीएसई, यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारत में व्यक्तिगत उत्पादों का एक प्रमुख निर्माता और ब्रांड, क्यूपिड लिमिटेड, गल्फ इस्लामिक इन्वेस्टमेंट्स (जीआईआई) द्वारा प्रबंधित स्वास्थ्य सेवा-केंद्रित निवेश माध्यम, जीआईआई हेल्थकेयर इन्वेस्टमेंट लिमिटेड में रणनीतिक निवेश की घोषणा करते हुए प्रसन्नता महसूस कर रहा है।

GII Healthcare इन्वेस्टमेंट लिमिटेड, सऊदी अरब स्थित एक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कंपनी में इक्विटी होल्डिंग का मालिक है। जीआईआई एक अग्रणी निवेश संगठन है जिसकी प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां 3.5 बिलियन डॉलर से अधिक हैं और सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत में परिचालन करती हैं।

क्यूपिड का क्या है कारोबार? 

क्यूपिड पुरुषों और महिलाओं के लिए स्वास्थ्य और पर्सनल केयर प्रोडक्ट, डायग्नोस्टिक किट, सेंट, बाल और शरीर के तेल, और अन्य FMCG उत्पादों बनाने का काम करती है। पिछले एक महीने में कंपनी के स्टॉक में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिछले तीन महीनों में इसमें 86 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कोविड-19 के दौरान अपने निचले स्तर से यह शेयर 2,100 प्रतिशत से ज्यादा उछला है, जबकि पिछले पांच वर्षों में यह शेयर 1,173% प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा