1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Ola Electric: ₹157 से गिरते-गिरते ₹25 पर आया शेयर का भाव, निवेशकों के 57,000 करोड़ रुपये स्वाहा

Ola Electric: ₹157 से गिरते-गिरते ₹25 पर आया शेयर का भाव, निवेशकों के 57,000 करोड़ रुपये स्वाहा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Feb 27, 2026 02:46 pm IST,  Updated : Feb 27, 2026 02:46 pm IST

शुक्रवार को बीएसई पर ओला इलेक्ट्रिक के शेयर लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25.39 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

Ola Electric, Ola Electric share price, Ola Electric stock price, Ola Electric scooters, Ola Electri- India TV Hindi
कंपनी के शेयर में भारी गिरावट के कई बड़े कारण Image Source : OLA ELECTRIC

Ola Electric Share Price: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों का बुरा हाल है। कंपनी के शेयरों का भाव एक समय पर 157 रुपये पर पहुंच गया था, जो 84 प्रतिशत की भारी-भरकम गिरावट के साथ 25 रुपये के आसपास आ चुका है। साल 2024 में, घरेलू शेयर बाजार में ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों ने 76 रुपये के इश्यू प्राइस पर डेब्यू किया था। कंपनी के शेयरों में इस गिरावट की वजह से निवेशकों के लगभग 57,000 करोड़ रुपये डूब गए। ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में गिरावट के कई बड़े कारण रहे।

शुक्रवार को ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में तेजी

शुक्रवार को बीएसई पर ओला इलेक्ट्रिक के शेयर लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25.39 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। आज कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 25.49 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 24.79 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंचे। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक का मौजूदा मार्केट कैप 11,199.10 करोड़ रुपये है। 

कंपनी के शेयर में भारी गिरावट के बड़े कारण

  • बाजार हिस्सेदारी में बड़ी गिरावट: एक साल पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक की बाजार हिस्सेदारी लगभग 26% थी, जो अब गिरकर सिर्फ 4.2% रह गई है।
  • प्रोडक्ट और सर्विस में खामियां: कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लेकर ग्राहक की लगातार शिकायतों और खराब सर्विस के कारण न सिर्फ कंपनी की बदनामी हुई है, बल्कि इन्हीं वजहों से कंपनी ने अपने ग्राहकों को भरोसा भी गंवाया है। खराब प्रोडक्ट और घटिया सर्विस की वजह से ही लोग ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से बच रहे हैं।
  • स्टोर बंद करना: ओला ने पहले देशभर में 4,000 फिजिकल स्टोर खोलने का लक् निर्धारित किया था, लेकिन बाजार हिस्सेदारी में बड़ी गिरावट और कई अन्य वजहों से अब कंपनी अपने स्टोर्स को घटाकर सिर्फ 550 करने जा रही है।

ब्रोकरेज फर्म की राय

दिग्गज ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने ओला इलेक्ट्रिक के लिए टारगेट प्राइस को 52 रुपये से घटाकर सीधा 26 रुपये कर दिया है। बताते चलें कि अभी एक हफ्ते पहले ही सिटी ने ओला इलेक्ट्रिक के लिए ''Buy'' रेटिंग को ''Sell'' कर दिया था और वॉल्यूम ग्रोथ में लगातार रुकावटों का हवाला देते हुए इसके टारगेट प्राइस को 51% घटाकर 55 रुपये से 27 रुपये कर दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा