1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. शेयर बाजार में पहली बार कदम रखते ही PhysicsWallah की जबरदस्त उड़ान! 109 के इश्यू प्राइस पर 162 तक पहुंचा शेयर

शेयर बाजार में पहली बार कदम रखते ही PhysicsWallah की जबरदस्त उड़ान! 109 के इश्यू प्राइस पर 162 तक पहुंचा शेयर

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Nov 18, 2025 01:42 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 01:42 pm IST

देश की जानी-मानी एडटेक कंपनी PhysicsWallah ने मंगलवार को शेयर बाजार में ऐसा धमाका किया कि निवेशक हैरान रह गए। बाजार में अपनी पहली एंट्री के साथ ही कंपनी के शेयरों ने रफ्तार पकड़ ली और इश्यू प्राइस से करीब 49% तक ऊपर पहुंचकर निवेशकों को बढ़िया मुनाफा दे दिया।

PhysicsWallah का शेयर 33%...- India TV Hindi
PhysicsWallah का शेयर 33% प्रीमियम पर खुला Image Source : POSTED ON X BY @NSEINDIA

देश की जानी-मानी एडटेक कंपनी PhysicsWallah (PW) ने मंगलवार को शेयर बाजार में ऐसा धमाका किया कि निवेशक हैरान रह गए। बाजार में अपनी पहली एंट्री के साथ ही कंपनी के शेयरों ने रफ्तार पकड़ ली और इश्यू प्राइस से करीब 49% तक ऊपर पहुंचकर निवेशकों को बढ़िया मुनाफा दे दिया। यह पहली बार है जब कोई बड़ी एडटेक कंपनी इतनी मजबूत शुरुआत के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुई है।

मंगलवार को कंपनी का स्टॉक BSE और NSE दोनों एक्सचेंजों पर जबरदस्त प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। BSE पर शेयर की शुरुआत 143.10 रुपये पर हुई, जो इश्यू प्राइस 109 से लगभग 31.28% ज्यादा है। इसके बाद शेयर और मजबूत हुआ और दिन के अंदर 162.05 रुपये तक पहुंच गया, जो लिस्टिंग से लगभग 48.66% की शानदार बढ़त को दर्शाता है। वहीं NSE पर शेयर की शुरुआत 145 पर हुई, यानी 33% का प्रीमियम। लिस्टिंग के साथ ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 43,453.03 करोड़ हो गया।

निवेशकों ने दिया गजब का रिस्पॉन्स

PhysicsWallah के IPO को निवेशकों ने गजब का रिस्पॉन्स दिया था। 3480 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को फाइनल दिन करीब 2 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। यह आईपीओ 103-109 रुपये के प्राइस बैंड में खोला गया था। इसमें 3100 रुपये करोड़ का फ्रेस इशू और 380 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था।

जुलाई में सेबी की मिली थी मंजूरी मिल

नोएडा स्थित इस कंपनी ने मार्च में सेबी के पास confidential pre-filing route के जरिए ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे और जुलाई में सेबी की मंजूरी मिल गई। इसके बाद सितंबर में अपडेटेड DRHP और फिर RHP दाखिल किया गया। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल अपने ऑफलाइन सेंटर्स, हाइब्रिड मॉडल, और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के विस्तार के साथ-साथ नए शिक्षा क्षेत्रों में प्रवेश के लिए करेगी।

PhysicsWallah

PhysicsWallah की पहचान मुख्य रूप से JEE, NEET, GATE और UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराती ऑनलाइन-ऑफलाइन लर्निंग सेवाओं से है। YouTube से शुरुआत करने वाली यह कंपनी आज देश की सबसे भरोसेमंद एडटेक ब्रांड्स में से एक बन चुकी है, और उसकी इस मजबूत बाजार एंट्री ने निवेशकों का भरोसा और बढ़ा दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा