1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. PN Gadgil Jewellers IPO में आज से लगाएं पैसे, कमाई का मिल सकता है मौका, जानें GMP और सबकुछ

PN Gadgil Jewellers IPO में आज से लगाएं पैसे, कमाई का मिल सकता है मौका, जानें GMP और सबकुछ

 Published : Sep 10, 2024 11:20 am IST,  Updated : Sep 10, 2024 11:36 am IST

पी एन गाडगिल ज्वैलर्स के आईपीओ में 50 प्रतिशत शेयर योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) को, 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) को और 35 प्रतिशत शेयर खुदरा निवेशकों को अलॉट किए गए हैं।

खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 31 शेयर है।- India TV Hindi
खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 31 शेयर है। Image Source : FILE

अग्रणी जूलरी फर्म पी एन गाडगिल ज्वेलर्स लिमिटेड ने मंगलवार को अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन कर दिया है। यह शुक्रवार, 12 सितंबर तक बोली के लिए खुला रहेगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹456 से ₹480 के बीच तय किया गया है, जिसमें खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 31 शेयर है। इस आईपीओ से कंपनी का लक्ष्य ₹1,100 करोड़ रुपये जुटाने का है। लाइवमिंट की खबर के मुताबिक, इसमें ₹10 अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों का नया निर्गम शामिल है, जो कुल ₹850 करोड़ है, और प्रमोटर एसवीजी बिजनेस ट्रस्ट की ओर से ₹10 अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव है, जो ₹250 करोड़ है।

किसके लिए कितने शेयर हैं रिजर्व

पी एन गाडगिल ज्वैलर्स के आईपीओ में 50 प्रतिशत शेयर योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) को, 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) को और 35 प्रतिशत शेयर खुदरा निवेशकों को आवंटित किए गए हैं। कंपनी जुटाई गई धनराशि का इस्तेमाल महाराष्ट्र में 12 नए स्टोर स्थापित करने, मौजूदा उधारों को आंशिक या पूर्ण रूप से चुकाना या पूर्व-भुगतान करना और सामान्य कॉर्पोरेट मकसद और अन्य कार्यों के लिए करेगी। 

आईपीओ के मैनजर

मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड (पूर्व में एडलवाइस सिक्योरिटीज लिमिटेड) और बीओबी कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड इस पेशकश के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर हैं। कंपनी महाराष्ट्र में संगठित आभूषण क्षेत्र में एक अग्रणी प्लेयर है, जो बीआईएस-पंजीकृत आभूषण दुकानों के लिए भारत के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। जनवरी 2024 तक, यह स्टोर की संख्या के मामले में दूसरी सबसे बड़ी है।

आईपीओ जीएमपी आज

पी एन गाडगिल ज्वैलर्स आईपीओ जीएमपी मंगलवार को ग्रे मार्केट प्रीमियम, +230 है। Investorgain.com के मुताबिक, यह दर्शाता है कि ग्रे मार्केट में पी एन गाडगिल ज्वैलर्स का शेयर मूल्य ₹230 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था। आईपीओ मूल्य बैंड के ऊपरी छोर और ग्रे मार्केट में मौजूदा प्रीमियम को ध्यान में रखते हुए, पी एन गाडगिल ज्वैलर्स के शेयरों की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹710 प्रति शेयर बताई गई, जो कि आईपीओ मूल्य ₹480 से 47.92 प्रतिशत अधिक है।

अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट

पी एन गाडगिल ज्वेलर्स आईपीओ के लिए शेयरों के अलॉटमेंट 13 सितंबर को फाइनल किया जाना है। कंपनी 16-17 सितंबर को रिफंड शुरू करेगी और रिफंड प्रक्रिया के बाद उसी दिन शेयर आवंटियों के डीमैट खाते में जमा कर दिए जाएंगे। पी एन गाडगिल ज्वैलर्स का शेयर मूल्य 18 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा