Dividend Stock: भारतीय शेयर बाजार में एक तरफ गिरावट का सिलसिला लगातार चलता आ रहा है। वहीं दूसरी ओर, बाजार में लिस्ट कंपनियां अपने-अपनी वित्तीय नतीजे घोषित कर रही हैं। इसके साथ ही, ये कंपनियां अपने शेयरहोल्डरों को बंपर डिविडेंड भी दे रही हैं। जारी कर रही हैं और अपनी क्षमता के हिसाब से डिविडेंड भी दे रही हैं। दिग्गज एफएमसीजी कंपनी P&G की फार्मा यूनिट पीएंडजी हेल्थ अपने निवेशकों को जबरदस्त डिविडेंड देने जा रही है। ये कंपनी अपने शेयरहोल्डरों को एक शेयर पर 80 रुपये का बंपर डिविडेंड देगी।
10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 80 रुपये का डिविडेंड
P&G Health ने 12 फरवरी को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सभी पात्र शेयरहोल्डरों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, निवेशकों को 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 80 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दिए जाने वाले इस अंतरिम डिविडेंड के लिए पीएंडजी हेल्थ ने रिकॉर्ड डेट के साथ-साथ पेमेंट डेट भी फिक्स कर दिया है। बताते चलें कि P&G की एक अन्य कंपनी पीएंडजी हाइजीन एंड हेल्थ केयर लिमिटेड अपने निवेशकों को 110 रुपये का डिविडेंड देने जा रही है।
कंपनी ने फिक्स किया रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट
पीएंडजी हेल्थ ने बताया कि निवेशकों को दिए जाने वाले इस 80 रुपये के डिविडेंड के लिए शुक्रवार, 21 फरवरी को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है। यानी, कंपनी के शेयर 21 फरवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। ध्यान रहे कि 21 फरवरी को खरीदे जाने वाले नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा। डिविडेंड का लाभ लेने के लिए 19 फरवरी से पहले ही शेयर खरीदने होंगे। प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि निवेशकों के बैंक खाते में 7 मार्च या उससे पहले ही डिविडेंड के पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। बताते चलें कि मंगलवार को कंपनी के शेयर बीएसई पर 11.60 रुपये (0.22%) की बढ़त के साथ 5311.15 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 5835.95 रुपये है।