1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Rakesh Jhunjhunwala जैसा Portfolio बनाना है तो जान लें ये 5 सीक्रेट, बन जाएंगे Stock Market के बादशाह

Rakesh Jhunjhunwala जैसा Portfolio बनाना है तो जान लें ये 5 सीक्रेट, बन जाएंगे Stock Market के बादशाह

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Aug 23, 2022 12:49 pm IST,  Updated : Aug 24, 2022 10:59 am IST

Rakesh झुनझुनवाला जैसा पोर्टफोलियो बनाने की कोशिश करते समय यह महत्वपूर्ण है कि आप लंबी अविध की सोच रखें।

Rakesh Jhunjhunwala जैसा Portfolio - India TV Hindi
Rakesh Jhunjhunwala जैसा Portfolio Image Source : INDIA TV

Rakesh Jhunjhunwala अब इस दुनिया में नहीं रहें लेकिन आज भी देश और विदेश के लाखों लोग जो शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। इसकी वजह यह है कि राकेश झुनझुनवाला ने शेयर मार्केट में निवेश की शुरुआत सिर्फ 5000 रुपये से की थी। लेकिन उन्होंने अपने 37 साल के निवेश कैरियर  में अपार दौलत कमाई। 14 अगस्त, 2022 को 62 साल की उम्र में राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया। हालांकि, वे अपने पीछे करीब 45 हजार करोड़ की संपत्ति छोड़ गए हैं। ऐसे में हर एक निवेशक राकेश झुनझुनवाला जैसा पोर्टफोलियो बनाना चाहता है। अगर, आप भी मार्केट में निवेश करते हैं तो हम आपको बिल बुल के नाम से जाने वाले राकेश झुनझुनवाला के Portfolio 5 सीक्रेट बता रहे हैं। इनको फॉलो कर  आप भी मार्केट के बादशाह बन सकते हैं।

1. मार्केट में अपना रास्ता खुद बनाना होगा

राकेश झुनझुनवाला से पहली सीख मिलती है कि आपको शेयर मार्केट में अपना रास्ता खुद बनना होगा। किसी और की नकल करके कभी भी आप स्टॉक मार्केट के जरिये अमीर नहीं हुआ। वारेन बफेट इसे आपकी क्षमता का चक्र कहते हैं। इसका मतलब है कि आपको केवल उन्हीं व्यवसायों में निवेश करना चाहिए जिन्हें आप समझते हैं। उदाहरण के लिए, झुनझुनवाला गेमिंग व्यवसाय को समझते थे। यही कारण है कि उन्होंने नाज़ारा टेक में निवेश किया। लेकिन बहुत से लोग इस बिजनेस मॉडल को नहीं समझ सकते हैं और यह ठीक है। लंबी अवधि के धन सृजन की कुंजी अच्छी गुणवत्ता वाले कंपनियों के शेयर को खरीदना और उन्हें अपने पास रखना है। झुनझुनवाला के पास 20 साल तक टाइटन का शेयर था। आप ऐसा तभी कर सकते हैं जब आपको व्यवसाय और प्रबंधन में बहुत अधिक विश्वास हो।

2. लंबी अवधि की सोचें

राकेश झुनझुनवाला हमेशा लंबी अवधि की सोच कर किसी शेयर में निवेश करते थे। उन्होंने सबसे अधिक कमाई लंबी अविध के निवेश से किया। झुनझुनवाला जैसा पोर्टफोलियो बनाने की कोशिश करते समय यह महत्वपूर्ण है कि आप लंबी अविध की सोच रखें। कई बार आप शॉर्ट टर्म निवेश कर सकते हैं और वे अच्छा मुनाफा दे सकते हैं। लेकिन अगर आप अमीर बनना चाहते हैं, तो लंबी अवधि के निवेश का रास्ता ही चुनें।

3. सही अवसर पर बड़ा दांव लगाएं

जब वैश्विक वित्तीय संकट आया, तो टाटा मोटर्स का स्टॉक क्रैश हो गया था। निवेशकों को जेएलआर में निवेश सही नहीं लग रहा था। कोरस में टाटा स्टील का निवेश पहले से ही डंप में था और निवेशकों ने सोचा टाटा मोटर्स का भी ऐसा ही हश्र होगा। हालांकि, निवेशकों के लिए बड़ी संख्या में स्टॉक खरीदने का यह एक शानदार अवसर था और झुनझुनवाला ने यही किया। टाटा मोटर्स ने झुनझुनवाला को करोड़ों की कमाई कराई। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं और कोई कंपनी किसी कारण से संकट में है लेकिन आपको भरोसा है कि वह लंबी अवधि में अच्छा प्रदर्शन करेती तो उसके शेयर में निवेश करने से चुके नहीं।

Rakesh Jhunjhunwala
Image Source : INDIA TVRakesh Jhunjhunwala

4. भारत में विकास पर भरोसा रखें

राकेश झुनझुनवाला को भारत का वारेन बफेट क्यों कहा जाता था? इसका एक बड़ा कारण यह था कि जिसे उन्होंने साझा किया था कि उन्हें अपने देश के विकास पर पूरा भरोसा था। वे आश्वस्त थे कि अगला (और सबसे बड़ा) बुल मार्केट भारत में आने ही वाला है। उन्होंने यकीन था कि भारत चुनौतियों के बावजूद अच्छा प्रदर्शन करेगा। वह कहते थे कि भारत का 25 साल में अर्थव्यवस्था चीन से आगे निकल जाएगी। बहुत से लोग उस पर विश्वास नहीं करते थे या सहमत नहीं थे। उनकी सफलता में यह बहुत बड़ा कारण था। उनका विश्वास ही उनको बिग बुल बनाने का रास्ता खोला।

5. कर्ज लेकर कभी भी निवेश न करें 

राकेश झुनझुनवाला ने स्टाॅक मार्केट में निवेश की शुरुआत सिर्फ 5000 रुपये से की थी। इसी निवेश को उन्होंने मल्टीपल कर 45 हजार करोड़ की संपत्ति बनाई। हालांकि, उन्होंने कभी भी कर्ज लेकर किसी शेयर में निवेश नहीं किया। वो हमेशा सलाह देते थे कि कर्ज लेकर कभी भी बाजार में निवेश न करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा