1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. दिन में रिकॉर्ड तेजी और बाजार बंद होते वक्त गिरावट, इन सबके बावजूद निवेशकों ने कर डाला 1 लाख करोड़ का बिजनेस

दिन में रिकॉर्ड तेजी और बाजार बंद होते वक्त गिरावट, इन सबके बावजूद निवेशकों ने कर डाला 1 लाख करोड़ का बिजनेस

 Edited By: Vikash Tiwary
 Published : May 11, 2023 03:44 pm IST,  Updated : May 11, 2023 03:47 pm IST

Share Market Live: बीएसई सेंसेक्स में बुधवार को लगभग 179 अंक की तेजी रही थी। विदेशी निवेशकों की ओर से निवेश जारी रहने और कारोबार समाप्त होने से पहले चुनिंदा पेट्रोलियम, बैंक और वाहन शेयरों में लिवाली से बाजार तेजी रही, लेकिन आज बाजार बंद होते वक्त गिरावट देखने को मिली।

Stock Market Today Updates- India TV Hindi
Stock Market Today Updates Image Source : INDIA TV

Stock Market Today Updates: आज शेयर बाजार में काफी हलचल देखने को मिली। दिन में बाजार में तेजी देखने को मिली, लेकिन सब सेंसेक्स और निफ्टी ने आज का कारोबार बंद किया तब दोनों नुकसान में चले गए। आज निवेशकों को लगभग 1 लाख करोड़ का फायदा हुआ है। सेंसेक्स 35 अंकों की गिरावट के साथ 61,904.52 पर तथा निफ्टी 20 अंकों के नुकसान के साथ 19,229 पर कारोबार बंद किया। बता दें कि वीकली एक्सपायरी के दिन आज लगातार तीसरे दिन सुबह जब शेयर बाजार खुला तब उसमें तेजी देखने को मिली। बाजार में तेजी जारी रहने के लंबे समय बाद बीएसई सेंसेक्स 62 हजार के पार निकल गया है। सेंसेक्स 63.93 की तेजी के साथ 62,004.13 अंक पर कारोबार शुरू किया। वहीं एनएसई निफ्टी 10 अंकों की मजबूती के साथ 18,324.70 अंक पर कारोबार करने में कामयाब रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 26 शेयरों में तेजी और 4 में गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में आईटी, बैंकिंग और Auto शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही। वहीं पावरग्रिड, टाटा स्टील और एलएंडटी में गिरावट है। 

Sensex 30 share updates
Image Source : BSEये हैं सेंसेक्स-30 के शेयर

कल बंद होते वक्त भी दिखी थी तेजी

आपको बता दें कि बीएसई सेंसेक्स में बुधवार को लगभग 179 अंक की तेजी रही थी। विदेशी निवेशकों की ओर से निवेश जारी रहने और कारोबार समाप्त होने से पहले चुनिंदा पेट्रोलियम, बैंक और वाहन शेयरों में लिवाली से बाजार तेजी रही। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 178.87 अंक यानी 0.29 प्रतिशत चढ़कर 61,940.20 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 49.15 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,315.10 अंक पर बंद हुआ था। अमेरिकी बाजार में महंगाई 2 साल के निचले स्तर पर पहुंचने से बाजार में तेजी लौटने की उम्मीद है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा