1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिलायंस को सबसे अधिक फायदा, सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक को हुआ नुकसान

रिलायंस को सबसे अधिक फायदा, सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक को हुआ नुकसान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 13, 2022 12:49 pm IST,  Updated : Mar 13, 2022 12:49 pm IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 49,492.7 करोड़ रुपये बढ़कर 16,22,543.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

bse- India TV Hindi
bse Image Source : FILE

Highlights

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 49,492.7 करोड़ रुपये बढ़ा
  • आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 7,023.32 करोड़ रुपये घटी
  • इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 7,66,447 करोड़ रुपये पर

नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,91,434.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रहीं। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन नीचे आया। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,216.49 अंक या 2.23 प्रतिशत चढ़ा। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 49,492.7 करोड़ रुपये बढ़कर 16,22,543.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 41,533.59 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 7,66,447.27 करोड़ रुपये रहा। 

टीसीएस का मार्केट कैप करीब 28 हजार करोड़ बढ़ा 

इसी तरह टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 27,927.84 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 13,31,917.43 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल का 22,956.67 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 3,81,586.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 17,610.19 करोड़ रुपये बढ़कर 4,92,204.13 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक की 16,853.02 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 7,74,463.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार मूल्यांकन में 7,541.3 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 4,19,813.73 करोड़ रुपये रहा। बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 5,308.61 करोड़ रुपये के लाभ के साथ 4,00,014.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एचडीएफसी ने सप्ताह के दौरान 2,210.49 करोड़ रुपये जोड़े और उसका बाजार पूंजीकरण 4,04,421.20 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईसीआईसीआई को  7,023 करोड़ का नुकसान 

इस रुख के उलट आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 7,023.32 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,71,047.52 करोड़ रुपये रह गई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा