1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिलायंस, HUL, ICICI Bank और ITC के निवेशकों को हुआ नुकसान, एचडीएफसी बैंक-TCS ने कराई ताबड़तोड़ कमाई

रिलायंस, HUL, ICICI Bank और ITC के निवेशकों को हुआ नुकसान, एचडीएफसी बैंक-TCS ने कराई ताबड़तोड़ कमाई

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Jun 25, 2023 12:58 pm IST,  Updated : Jun 25, 2023 12:58 pm IST

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का मूल्यांकन बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 40,695.15 करोड़ रुपये घटकर 17,01,720.32 करोड़ रुपये रह गया।

Share Market - India TV Hindi
शेयर बाजार Image Source : PTI

शेयर बाजारों में गिरावट के चलते पिछले सप्ताह शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में छह का बाजार पूंजीकरण कुल मिलाकर 1,02,280.51 करोड़ रुपये घट गया। इस दौरान सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इंफोसिस और एसबीआई को अपने बाजार मूल्यांकन में गिरावट का सामना करना पड़ा। इसके चलते इन कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। दरअसल, इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट आने से निवेशकों का नुकसान हुआ। 

फायदे में रहे इन कंपनियों में निवेश करने वाले निवेश 

दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का मूल्यांकन बढ़ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 40,695.15 करोड़ रुपये घटकर 17,01,720.32 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 17,222.5 करोड़ रुपये घटकर 6,20,797.26 करोड़ रुपये रह गया। एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में 14,814.86 करोड़ रुपये की गिरावट हुई और यह 4,95,048.22 करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक ने 23,525.6 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका बाजार पूंजीकरण बढ़कर 9,18,984.17 करोड़ रुपये हो गया। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 405.21 अंक या 0.63 प्रतिशत गिर गया था।

एफपीआई ने 30,600 करोड़ निवेश किए 

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय शेयर बाजारों पर भरोसा जारी है और जून में उन्होंने अब तक 30,600 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। उन्होंने देश की व्यापक आर्थिक स्थिरता और मजबूत कॉरपोरेट आय पर भरोसा जताया है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों से पता चलता है कि एफपीआई ने मई में इक्विटी में 43,838 करोड़ रुपये निवेश किए, जो नौ महीने में सबसे अधिक है। यह आंकड़ा अप्रैल में 11,631 करोड़ रुपये और मार्च में 7,936 करोड़ रुपये था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा