1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों लगा बड़ा झटका, TCS-एचडीएफसी बैंक ने भी नहीं दिया सहारा, लेकिन SBI ने किया मालामाल

रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों लगा बड़ा झटका, TCS-एचडीएफसी बैंक ने भी नहीं दिया सहारा, लेकिन SBI ने किया मालामाल

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jun 04, 2023 11:32 am IST,  Updated : Jun 04, 2023 11:32 am IST

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 34,910.54 करोड़ रुपये घटकर 16,60,923.11 करोड़ रुपये रह गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज- India TV Hindi
रिलायंस इंडस्ट्रीज Image Source : FILE

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 65,656.36 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। इसके चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज में निवेश करने वाले निवेशकों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, इन्फोसिस और एचडीएफसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। इसके चलते इन कंपनियों के स्टॉक में निवेश करने वाले निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। 

एसबीआई और एयरटेल में रही तेजी 

वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और भारती एयरटेल की बाजार हैसियत बढ़ गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 15,213.6 करोड़ रुपये बढ़कर 6,38,231.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 10,231.92 करोड़ रुपये बढ़कर 4,66,263.37 करोड़ रुपये पर और एसबीआई की 1,204.82 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,24,053.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत में बड़ी गिरावट 

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 34,910.54 करोड़ रुपये घटकर 16,60,923.11 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 9,355.65 करोड़ रुपये के नुकसान से 6,55,197.93 करोड़ रुपये तथा इन्फोसिस की 7,739.51 करोड़ रुपये घटकर 5,38,923.48 करोड़ रुपये रह गई। टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 7,684.01 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 12,10,414.19 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 5,020.13 करोड़ रुपये घटकर 8,97,722.23 करोड़ रुपये रह गया। आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 621.4 करोड़ रुपये घटकर 5,50,809.75 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 325.12 करोड़ रुपये के नुकसान से 4,88,141.04 करोड़ रुपये पर आ गई। 

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर 

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।  बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 45.42 अंक या 0.07 प्रतिशत के लाभ में रहा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.75 अंक या 0.18 प्रतिशत चढ़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा