1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों की हुई बंपर कमाई, टीसीएस, HDFC Bank और ICICI ने कराया नुकसान

रिलायंस इंडस्ट्रीज के निवेशकों की हुई बंपर कमाई, टीसीएस, HDFC Bank और ICICI ने कराया नुकसान

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Jun 18, 2023 12:26 pm IST,  Updated : Jun 18, 2023 12:26 pm IST

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 12,879.86 करोड़ रुपये घटकर 11,61,840.29 करोड़ रुपये पर और एसबीआई का 6,514.97 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,09,863.08 करोड़ रुपये पर आ गया।

Share Market - India TV Hindi
भारतीय शेयर बाजार Image Source : FILE

पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में अच्छी तेजी दर्ज की गई है। इसके चलते कई कंपनियों का पूंजीकरण में बड़ा उछाल आया है। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, 

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,13,703.82 करोड़ रुपये की बढ़़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., आईटीसी, इन्फोसिस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। 

इन कंपनियों ने कराया नुकसान 

वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन घट गया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 63,259.05 करोड़ रुपये बढ़कर 17,42,415.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 18,737.99 करोड़ रुपये बढ़कर 6,38,019.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 18,331.32 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,63,237.76 करोड़ रुपये रहा। इन्फोसिस का मूल्यांकन 11,059.41 करोड़ रुपये चढ़कर 5,36,433.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 2,016.08 करोड़ रुपये बढ़कर 4,66,412.79 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी की 299.97 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,89,496.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण घटा

इस रुख के उलट टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 12,879.86 करोड़ रुपये घटकर 11,61,840.29 करोड़ रुपये पर और एसबीआई का 6,514.97 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,09,863.08 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 4,722.95 करोड़ रुपये घटकर 8,95,458.57 करोड़ रुपये रह गई। आईसीआईसीआई बैंक के मूल्यांकन में 1,882.67 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,53,980.16 करोड़ रुपये पर आ गया। 

रिलायंस टॉप पर कायम 

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 758.95 अंक या 1.21 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 466.95 अंक या 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63,384.58 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा